शादी के सात साल बाद किम कर्दाशियां-कान्ये वेस्ट का होगा तलाक, कोर्ट में दी अर्जी

जनवरी में दोनों के तलाक को लेकर खबरें आई थीं. किम के पब्ल‍िस‍िस्ट ने न्यूज एजेंसी को किम द्वारा फाइल किए गए तलाक की अर्जी की सूचना दी है. खबर है कि 40 वर्षीय किम कर्दाश‍ियां ने तलाक के अलावा अपने चार बच्चों की ज्वाइंट कस्टडी मांगी है.

Advertisement
किम कर्दाश‍ियां-कान्ये वेस्ट किम कर्दाश‍ियां-कान्ये वेस्ट

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 20 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

र‍ियलिटी टीवी स्टार किम कर्दाश‍ियां ने शादी के सात साल बाद रैपर कान्ये वेस्ट से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है. जनवरी में दोनों के तलाक को लेकर खबरें आई थी. किम के पब्ल‍िस‍िस्ट ने न्यूज एजेंसी AFP को किम द्वारा फाइल किए गए तलाक की अर्जी की सूचना दी है. खबर है कि 40 वर्षीय किम कर्दाश‍ियां ने तलाक के अलावा अपने चार बच्चों की ज्वाइंट कस्टडी मांगी है. 

Advertisement

रिपोर्ट है कि किम ने इस मामले के लिए वकील Laura Wasser को हायर किया है. फिलहाल, किम के वकील ने उनके तलाक की अर्जी के अलावा ज्यादा कुछ खुलासा नहीं किया है. गौरतलब है कि बीते महीने अमेरिकन न्यूज पोर्टल TMZ ने कपल के तलाक की खबर रिपोर्ट की थी. रिपोर्ट के मुताबिक किम और कान्ये के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं था. दोनों अलग रह रहे थे और किम लॉस एंजल‍िस में स्थ‍ित प्रमुख वकीलों से इस मामले पर बातचीत कर रही थीं. 

इटली में हुई थी क‍िम-कान्ये कह लैव‍िश वेड‍िंग 

किम कर्दाशियां और कान्ये वेस्ट 2014 में शादी के बंधन में थे. इटली में उनकी वेडिंग सेरेमनी हुई. दोनों के 4 बच्चे हैं. किम कर्दाशियां और कान्ये वेस्ट के रिश्ते की शुरुआत साल 2012 में हुई थी. उस समय किम कर्दाशियां, अमेरिकी फुटबॉलर Kris Humphries की पत्नी हुआ करती थीं. साल 2013 में किम और उनके पहले पति क्रिस का तलाक फाइनल हुआ था.  

Advertisement

दुन‍िया के पॉपुलर कपल्स में शुमार 

दोनों सेलिब्रेटीज किम कर्दाश‍ियां और कान्ये वेस्ट दुन‍िया के सबसे पॉपुलर कपल्स में शुमार हैं. दोनों ही अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर बेहद कामयाब हैं और अपनी अलग पहचान रखते हैं. किम को साल 2007 में रियलिटी टीवी सीरीज से पॉपुलैर‍िटी मिली जहां उन्होंने अपने पर‍िवार के बारे में बातें की. कीप‍िंग अप विद कर्दाश‍ियन्स आज भी लोगों के बीच एक पॉपुलर सीरीज है. उन्होंने बिजनेस के क्षेत्र में भी कामयाबी हास‍िल की है. किम मोबाइल ऐप्स से लेकर मेकअप प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में सफल रही हैं. 

वहीं रैपर कान्ये वेस्ट रैप म्यूज‍िक की दुन‍िया के बहुत बड़े स्टार हैं. उन्होंने गोल्ड डिगर जैसे इंटरनेशनल हिट्स दिए हैं. कान्ये ने ग्रैमी अवॉर्ड भी जीता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »