'ये क्या राष्ट्रपति है...', स्टेज पर खड़े ट्रंप की घटिया हरकत, हो रही थू-थू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिशिगन की इस रैली में अमेरिकी रैपर निकी मिनाज भी थी. जब निकी ऑडियंस में बैठी थी तो ट्रंप ने उन्हें लेकर बेहद अश्लील और अभद्र टिप्पणी की. 

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अभद्र टिप्पणी की. (Photo: ITG) अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अभद्र टिप्पणी की. (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मिडटर्म इलेक्शन के सिलसिले में लगातार रैलियां कर रहे हैं. इस बीच ट्रंप ने मिशिगन में एक रैली की और वहां एक ऐसी हरकत कर दी जिसने अमेरिका को शर्मसार कर दिया है. ट्रंप की इस हरकत की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

ट्रंप की मिशिगन की इस रैली में अमेरिकी रैपर निकी मिनाज भी थीं. जब निकी ऑडियंस में बैठी थी तो ट्रंप ने उन्हें लेकर बेहद अश्लील और अभद्र टिप्पणी की. 

Advertisement

ट्रंप ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि मैं फिलहाल निकी के खूबसूरत *** की तरफ देख रहा हूं. इनसे आंखें हटाना मुश्किल है. इस अश्लील टिप्पणी के बाद ट्रंप ने निकी को खड़े होने को कहा. उनका इतना कहते ही ऑडियंस तालियां बजाने लगी. इस पर निकी हंसते हुए खड़ी हुईं और फिर बैठ गईं. 

इस बीच ट्रंप ने बात को संभालने की कोशिश करते हुए कहा कि उम्मीद करता हूं कि निकी को अपमानित महसूस नहीं हुआ हो. लेकिन हम निकी से प्यार करते हैं. वह लंबे समय से हमारे साथ है. 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे ट्रंप

ट्रंप की इस टिप्पणी पर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक शख्स ने कहा कि कौन सा राष्ट्रपति इस तरह की बातें करता है? लोगों को खाने का बेसिक सामान नहीं मिल रहा है. हमारे सामने युद्ध, नस्लवाद और हेट क्राइमों की बाढ़ आई हुई है और ये इस तरह की बातें कर रहे हैं. 

Advertisement

जेना नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस आदमी ने देश को शर्मसार कर दिया है. घटिया. 

बता दें कि निकी मिनाज को ट्रंप के कट्टर समर्थकों में से एक माना जाता है. राष्ट्रपति चुनाव के दौरान निकी ने खुलकर ट्रंप की उम्मीदवारी का समर्थन किया था और वह कई रैलियों में मंच पर ट्रंप के साथ नजर भी आई थीं. इतना ही नहीं निकी मिनाज खुद को ट्रंप की नंबर वन फैन भी कहती हैं और कई मौकों पर ट्रंप की कई विवादित टिप्पणियों का समर्थन कर चुकी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »