दुनिया से पहले इंडिया में देखी गई क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी', डायरेक्टर ने दिया फैंस को सरप्राइज

क्रिस्टोफर नोलन की मच-अवेटेड फिल्म द ओडिसी का प्रीमियर मुंबई में हुआ, जहां कई सारे लोग और फिल्म की कास्ट मौजूद थी. वहां डायरेक्टर और हॉलीवुड एक्टर्स ने लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी ये एपिक फिल्म को एक्सपीरियंस किया.

Advertisement
इंडिया ने देखी नोलन की फिल्म द ओडिसी (Photo: AFP) इंडिया ने देखी नोलन की फिल्म द ओडिसी (Photo: AFP)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:13 AM IST

इंडिया में हॉलीवुड फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन को लेकर कई लोग दीवानों की तरह फिरते हैं. उनकी फिल्मों का नशा ही ऐसा होता है कि सभी उनके फैन बन जाते हैं. डार्क नाइट, इनसेप्शन, इनटेस्टेलर, ओपेनहाइमर- ये वो फिल्में हैं जिनसे नोलन ने खुद को बतौर फिल्ममेकर दुनियाभर में साबित किया. अब उनकी एक और फिल्म द ओडिसी आ रही है, जिसके लिए हर कोई एक्साइटेड है. 

Advertisement

द ओडिसी फिल्म को प्रमोट करने क्रिस्टोफर नोलन, अपनी टीम मैट डेमन और स्पाइडरमैन वाले टॉम हॉलैंड के साथ दुनियाभर में टूर कर रहे हैं. बीते दिनों शुक्रवार को उनका काफिला इंडिया पहुंचा, जहां मुंबई में उनकी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. करीब सौ से भी ज्यादा लोगों की भीड़ में नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड इस प्रीमियर का हिस्सा बने और फैंस को ट्रीट दी. 

नोलन ने दिया अपने फैंस को सरप्राइज

नोलन की फिल्म द ओडिसी को आने में अभी एक हफ्ते का समय बचा है. मगर उन्होंने खास अपने इंडियन फैंस के लिए इसे एक हफ्ता पहले प्रीमियर किया. डायरेक्टर ने सभी का धन्यवाद भी किया जिन्होंने उनकी फिल्म देखी. क्रिस्टोफर नोलन ने कहा- मैं पहले भी मुंबई आ चुका हूं, लेकिन पहली बार मुझे यहां अपनी फिल्म लॉन्च करने का मौका मिला है. इसलिए आप दुनिया के उन पहले दर्शकों में हैं, जिन्होंने मेरी फिल्म देखी है. 

Advertisement

डायरेक्टर ने आगे ऑडियंस से एक छोटा सा सवाल भी पूछा कि आखिर उन्हें फिल्म में कौन ज्यादा अच्छा लगा, मैट डेमन या टॉम हॉलैंड? इसपर ऑडियंस ने दोनों एक्टर्स का नाम लिया, जिसे सुनकर नोलन ने कहा- वैसे दोनों ही कमाल के हैं. यहां आने और हमारा इतना शानदार स्वागत करने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.

'इंडिया आना हमेशा मेरे लिए खास होता है. मुझे यहां दो बार शूटिंग करने का मौका मिला है—एक बार जयपुर में और एक बार मुंबई में. हर बार यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लगता है. कई सालों से मेरी इच्छा थी कि मैं अपनी किसी फिल्म की शुरुआत भारत में करूं और इसे इंडियन ऑडियंस के साथ देखूं. दुनिया के सबसे जोशीले और फिल्मों की अच्छी समझ रखने वाले दर्शकों में भारतीय दर्शकों का नाम आता है. इस शानदार जगह पर आप सभी के बीच आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है.'

मैट डेमन-टॉम हॉलैंड ने की तारीफ

मैट डेमन, जो फिल्म द ओडिसी में सबसे अहम किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने भी इंडिया में आकर यहां की ऑडियंस संग अपनी फिल्म देखने का एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने कहा- ये सच में बहुत शानदार है. हमारी एक प्रीमियर स्क्रीनिंग पहले भी हुई थी, लेकिन उसमें सिर्फ हमारे परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे. इसलिए आप लोग पहले असली दर्शक हैं जिन्होंने ये फिल्म देखी है.

Advertisement

'हमें बेहद खुशी है कि आपको ये फिल्म पसंद आई. इसे बनाने के लिए हमने बहुत मेहनत की है. हजारों लोगों ने दिन-रात मेहनत की और एक-दूसरे का पूरा साथ दिया, तभी ये फिल्म बन पाई. हमने इसे पूरी तरह IMAX कैमरों में शूट किया है, ताकि आप इसे बड़े पर्दे पर सबसे बेहतरीन तरीके से देख सकें. आप सभी को ये फिल्म पसंद आई, इससे हमें बहुत खुशी मिली. यहां आकर आप सबसे मिलना भी हमारे लिए बेहद खास है.'

टॉम हॉलैंड ने भी अपनी फिल्म द ओडिसी को मिले प्यार से खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि वो बड़े खुश हैं कि लोगों ने उन्हें इतना सपोर्ट किया. इस फिल्म के बाद अब वो जल्द वापस आएंगे. बता दें कि फिल्म द ओडिसी 17 जुलाई को थिएटर्स में लगेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »