ऑस्कर अवॉर्ड्स 2021 नॉमिनेशन्स सामने आ चुके हैं.ग्लोबल एक्टर-प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति निक जोनस ने 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स की घोषणा की है. फाइट क्लब, सोशल नेटवर्क और गॉन गर्ल जैसी फिल्में बना चुके मशहूर डायरेक्टर डेविड फिंचर की फिल्म मैंक को इस साल सबसे ज्यादा 10 नॉमिनेशन्स हासिल हुए हैं. हालांकि इस साल कई कलाकार ऐसे हैं जो इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स नॉमिनेशन्स में इतिहास रचने में कामयाब रहे हैं. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)
ब्रिटिश पाकिस्तानी एक्टर रिज अहमद ऑस्कर अवॉर्ड्स के इतिहास में पहले ऐसे मुस्लिम एक्टर हैं जिन्हें बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है. रिज को ये अवॉर्ड अपनी फिल्म साउंड ऑफ मेटल के लिए मिला है. इस फिल्म में उन्होंने ड्रग्स एडिक्शन की समस्या से जूझते एक ड्रमर की भूमिका निभाई थी जो धीरे-धीरे अपने सुनने की क्षमता खोने लगता है. इस फिल्म के लिए रिज ने सात महीने ड्रमर के तौर पर प्रैक्टिस की थी और अमेरिकन साइन लैंग्वेज भी सीखी थी. गौरतलब है कि इससे पहले मुस्लिम एक्टर माहेरशला अली फिल्म मूनलाइट और ग्रीनबुक के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर जीत चुके हैं. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)
एक्टर स्टीवन युएन भी ऑस्कर अवॉर्ड्स के इतिहास में पहले ऐसे एशियन-अमेरिकन एक्टर हैं जिन्हें बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है. उन्हें ली इसाक चुंग की फिल्म मिनारी के लिए बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला है. कुछ दिनों पहले इसी फिल्म के एक्टर एलन किम अपनी एक वीडियो के चलते सुर्खियों में थे जब 8 साल का ये एक्टर क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड जीतने के बाद फूट-फूटकर रोने लगा था. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)
चीन की महिला फिल्ममेकर क्लोए ज्हाओ को बेस्ट डायरेक्टर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड्स 2021 में नॉमिनेट किया गया है. उन्हें ये नॉमिनेशन अपनी फिल्म नोमैडलैंड के लिए मिला है. वे चीन की पहली ऐसी महिला डायरेक्टर हैं जिन्हें बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया है.(फोटो क्रेडिट: Getty Images)
ब्रिटिश एक्ट्रेस, लेखिका और डायरेक्टर एमेरॉल्ड फेनेल को अपनी पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है. उन्हें अपनी फिल्म प्रॉमिसिंग यंग वुमेन के लिए नॉमिनेट किया गया है. फेनेल इससे पहले कई फिल्मों में एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी हैं. ऑस्कर के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि दो महिला डायरेक्टर्स (क्लोए ज्हाओ और एमेरॉल्ड फेनेल) को बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)