Advertisement

हॉलीवुड

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट को हुआ बॉडीगार्ड से प्यार, रचाई छठी शादी

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 28 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST
  • 1/8

हालीवुड एक्ट्रेस और टीवी स्टार पामेला एंडरसन की जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रहती है. प्ले बॉय मैगजीन की स्टार आइकॉन कही जाने वालीं पामेला ने पांच शादियां कर ली हैं. वहीं एक शख्स के साथ तो उन्होंने दो बार शादी की है.
 

  • 2/8

अब पामेला ने फिर शादी रचा ली है. बताया जा रहा है कि पिछले साल क्रिसमस के मौके पर एक प्राइवेट सेरेमनी में पामेला ने अपने बॉडीगार्ड संग शादी की. उन्होंने Dan Hayhurst को अपना पति स्वीकार किया.

  • 3/8

सोशल मीडिया पर उनकी शादी की  कई सारी फोटोज वायरल हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस की Dan Hayhurst संग जोड़ी शानदार लग रही है. किसी फोटो में वे डैन को किस करती दिख रही हैं तो किसी फोटो में सिर्फ पोज दे रही हैं. 

Advertisement
  • 4/8

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को लॉकडाउन के दौरान ही अपने बॉडीगार्ड से प्यार हो गया था. इस बारे में उन्होंने कहा है- हां लॉकडाउन के दौरान प्यार हुआ और फिर शादी कर ली. ज्यादा लोगों को इनवाइट नहीं कर सकते थे. दोनों परिवारों ने हमे आशीर्वाद दिया और कुछ दोस्तों ने शिरकत की.

  • 5/8

अब मालूम हो कि इससे पहले पामेला फरवरी के महीने में तब खबरों में आई थीं जब उन्होंने सिर्फ 12 दिनों में Jon Peters संग अपनी शादी तोड़ दी थी. ये अलग बात है कि पामेला उसे शादी ही नहीं मानती हैं. 

  • 6/8

उनकी नजरों में वे काफी रोमांटिक स्वभाव की हैं. वे जल्दी लोगों के टार्गेट पर आ जाती हैं. वे कहती हैं-  मुझे नहीं पता कि वो क्या था, लेकिन शायद कोई डर ही होगा जिस वजह से ये सब हुआ. 

Advertisement
  • 7/8

मालूम हो कि पामेला ने इससे पहले Rick Solomon संग दो बार शादी की है, वहीं Kid Rock को उन्होंने 2006 में तलाक दिया था. उनकी पहली शादी साल 1995 में Tommy Lee से हुई थी. उस शादी से उनके दो बच्चे भी थे. लेकिन वो शादी भी 1998 में टूट गई.

  • 8/8

आपको ये जान हैरानी होगी कि पामेला एंडरसन का इंडिया से भी बड़ा कनेक्शन है. एक्ट्रेस ने बिग बॉस के सीजन 4 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था. उनका वो सफर काफी यादगार और विवादों से भरा रहा.

वैसे पामेला सोशल मीडिया पर भी हमेशा एक्टिव रही हैं. इस प्लेटफॉर्म ने उन्हें लोगों के बीच काफी फेमस बनाया है. लेकिन अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से भी विदाई ले ली है. उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि ये उनकी आखिरी पोस्ट होने वाली है. उनकी नजरों में वे कभी भी सोशल मीडिया की दुनिया ज्यादा पसंद नहीं करती थीं. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement