Advertisement

हॉलीवुड

'ऑक्सीजन के बेड पर सोते थे माइकल जैक्सन, खूबसूरत दिखने को कराई सर्जरी', डार्क सीक्रेट है ज‍िंदगी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST
  • 1/10

दुनिया में ऐसे कितने पॉप आर्टिस्ट आए, जिन्हें लोग भूल गए. मगर माइकल जैक्सन जैसा आजतक कोई नहीं आया है. किग ऑफ पॉप कहलाए जाने वाले माइकल, अमेरिका के सबसे फेमस सिंगर, डांसर और परफॉर्मर रहे, जिनकी एक झलक पाने के लिए लोग दीवानों की तरह फिरते थे.

Photo: Getty Images

  • 2/10

माइकल दुनिया में जहां कहीं भी जाते, उन्हें देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती, लड़कियां बेहोश होतीं. उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी स्टारडम देखा. अब माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बायोपिक 'माइकल' बनाई गई है, जो 24 अप्रैल को इंडियन थिएटर्स में लगने वाली है. इसमें किंग ऑफ पॉप की लाइफ का हर पहलू दिखाया जाएगा.

Photo: AP

  • 3/10

माइकल जैक्सन की जिंदगी में शौहरत के साथ-साथ कॉन्ट्रोवर्सी भी रहीं. वो अफ्रीकन-अमेरिकन थे, जिनका जन्म 29 अगस्त 1958 को हुआ. वो बचपन से ब्लैक थे, मगर स्टारडम के बाद अचानक उनका रंग गोरा होने लगा जिससे काफी विवाद हुआ. हालांकि पॉपस्टार के डॉक्टर ने बताया कि उनके चेहरे पर सफेद धब्बे पड़ने लगे हैं, जिससे उन्हें सफेद मेकअप करना पड़ा. उन्होंने ट्रीटमेंट के समय अपना पूरा शरीर ब्लीच कराया और वो गोरे हो गए. माइकल के लिए कहा जाने लगा कि वो अपना अफ्रीकन स्किन टोन दूर करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया. 

Photo: Getty Images

Advertisement
  • 4/10

माइकल जैक्सन की मां ने भी एक बार कबूल किया था कि उनके बेटे को सर्जरी करानी की लत पड़ गई थी. माइकल  विटिलिगो से ठीक होने के बाद भी अलग-अलग तरह की सर्जरी, जैसे कॉस्मेटिक कराते थे ताकि वो और सुंदर दिख सकें. इसके अलावा उन्होंने चिन और राइनोप्लास्टी सर्जरी भी कराई जिससे उनकी शक्ल अच्छी हो सके. 

Photo: Getty Images

  • 5/10

माइकल जब फेमस हुए, तब उन्होंने एक चिम्पांजी बबल गोद लिया. वो उसे हर जगह लेकर घूमा करते थे. हालांकि एक उम्र के बाद, बबल को एनिमल रिसर्च सेंटर सौंपना पड़ा. बबल समय के साथ-साथ काफी हिंसक होने लगा था. ऐसे में माइकल को डर था कि कहीं वो उनके न्यूबॉर्न बेबी प्रिंस माइकल को चोट ना पहुंचा दे. 

Photo: PTI

  • 6/10

माइकल जैक्सन एक ड्रग एडिक्ट भी थे. एक हादसे के बाद, उन्हें ड्रग्स की बुरी लत लग गई थी. इस कारण से उन्होंने अपने कई सारे कॉन्सर्ट भी कैंसिल कराए. माइकल ने ड्रग्स पाने के लिए 19 जाली आईडीकार्ड बनवाए थे. उनके पास डॉक्टर्स की स्पेशल टीम थी, जो उन्हें कौनसा ड्रग लेना है इसे लेकर गाइड करती थी. 

Photo: Reuters

Advertisement
  • 7/10

माइकल जैक्सन साइंस में भी बड़ी दिलचस्पी रखते थे. उन्हें लंबी उम्र चाहिए थी, इसलिए उन्होंने कई सारे पैंतरे आजमाए. कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि माइकल अपने घर में ऑक्सीजन बेड पर सोते थे, जिससे उनकी उम्र बढ़ सके. पॉपस्टार के पास 12 पर्सनल डॉक्टर्स की टीम हुआ करती थी, जो उनके खाने पीने, रहन-सहन और सोने का ध्यान रखती थी. माइकल का खाया हुआ हर एक खाना, लेबोरेटरी से टेस्ट होकर आता था. 

Photo: AFP

  • 8/10

मगर उनके सभी एक्सपेरिमेंट्स फेल हुए. जब माइकल का निधन हुआ, तब उनके दिमाग को निकालकर लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा गया. उनका अंतिम संस्कार करीब 2 महीनों तक रोका गया. परिवार सिंगर को ऐसे ही दफनाना चाहता था. मगर ऑफिशियल्स ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया. 

Photo: Reuters

  • 9/10

माइकल जैक्सन 150 साल तक जीना चाहते थे. लेकिन 25 जून 2009 को उनकी ड्रग ओवरडोज के चलते अचानक मौत हो गई थी. वो सिर्फ 50 साल ही जी पाए. माइकल जैक्सन की रहस्यमयी मौत पर आज भी लोगों को हैरानी होती है. पॉपस्टार ने अपनी लंबी उम्र के लिए कई जतन किए थे. 

Photo: Reuters

Advertisement
  • 10/10

माइकल जैक्सन के शव को एक सोने के ताबूत में डालकर दफन किया गया था. उन्हें फॉरेस्ट लॉन के ग्रेट माइसीलियम में दफनाया गया, जहां हॉलीवुड की कई बड़ी हस्थियों को दफनाया गया था. माइकल को रहस्यमयी तरीके से दफन किया गया, ताकि कोई उनका शव बाद में चुरा ना सके. 

Photo: AP

Advertisement
Advertisement