बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से तीन संदिग्ध शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई मुंबई पुलिस और राजस्थान पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के जरिए इन आरोपियों की लोकेशन की अहम जानकारी मिली थी. शुरुआती जांच और पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों को अनिल पंडित नामक व्यक्ति ने इस हमले की सुपारी दी थी, जिसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है. आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन से जयपुर और फिर दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की योजना बना रहे थे. हालांकि, कोटा पुलिस और जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही मिनटों में रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा.