'चौहान' के मेकर्स ने जीशान अयूब को दिया धोखा, अजय देवगन की फिल्‍म से हटवाई आवाज, विवाद पर तोड़ी चुप्पी

अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है. वहीं एक्टर मोहम्मद ज़ीशान अयूब ने साफ किया है कि वे फिल्म 'चौहान' से जुड़े नहीं हैं और उनकी आवाज का इस्तेमाल उनकी मंज़ूरी के बिना किया गया है.

Advertisement
चौहान पर बोले जीशान (Photo: Screengrab) चौहान पर बोले जीशान (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'चौहान' का टीजर जब से रिलीज हुआ है, तब से वो सुर्खियों में बना हुआ है. चौहान समुदाय के कई सदस्यों और क्षत्रिय परिषद ने वीडियो की कुछ चीजों पर आपत्ति जताई थी, जिसके कारण मेकर्स को बदलाव करने पड़े. हालांकि सबसे बड़े बदलावों में से एक था टीजर में मोहम्मद जीशान अयूब की आवाज को किसी दूसरे आर्टिस्ट की आवाज से बदलना. अब, विवाद शुरू होने के हफ्तों बाद जीशान ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

Advertisement

विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, मोहम्मद जीशान अयूब ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि असल में क्या हुआ था. एक्टर ने दावा किया कि टीजर में उनकी आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले उनसे एक लाइन डब करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्हें कोई संदर्भ या विज़ुअल रेफरेंस नहीं दिया गया था.

जीशान अयूब का आया रिएक्शन
प्रोड्यूसर आनंद एल राय के साथ लंबे समय से जुड़े होने के कारण टीम पर भरोसा करते हुए, जीशान ने अच्छे इरादे से इसे रिकॉर्ड करने के लिए हामी भर दी. हालांकि, 'चौहान' का टीजर देखने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि डायलॉग का इस्तेमाल ऐसे संदर्भ में किया गया था जिसके बारे में उन्हें कभी बताया ही नहीं गया था. प्रोमो से खुद को अलग करते हुए, एक्टर ने कहा कि उन्होंने तुरंत मेकर्स से टीजर से अपनी आवाज हटाने के लिए कहा.

Advertisement

अपने लंबे बयान में, एक्टर ने यह भी साफ किया कि वह अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं. उनके पोस्ट में लिखा था, 'कुछ हफ्ते पहले, एक फिल्म का टीजर रिलीज हुआ जिसमें शुरुआती लाइन मेरी आवाज में थी. मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैं किसी भी तरह से इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं. कुछ महीने पहले मुझसे बिना किसी रेफरेंस के एक लाइन डब करने के लिए कहा गया था. मैंने अच्छे इरादे से और बिना ज्यादा सवाल किए ऐसा किया क्योंकि मैं मेकर्स को व्यक्तिगत रूप से जानता था.' 

'जैसे ही टीजर रिलीज हुआ और मैंने देखा कि किस संदर्भ में मेरी आवाज का (गलत) इस्तेमाल किया गया है, मैंने फिल्म मेकर्स से टीजर से अपनी आवाज हटाने के लिए कहा क्योंकि मेरा इस फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है. मेरी कड़ी आपत्ति के बाद, मेकर्स ने पंद्रह दिन पहले ही टीजर से मेरी आवाज हटा दी थी.' 

अय्यूब ने CJP के चल रहे विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए आगे लिखा, 'हालांकि इससे एक कलाकार के तौर पर मेरी स्थिति साफ हो जाएगी कि मैं कभी भी ऐसे किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनूंगा, लेकिन हमारा पूरा ध्यान देश के मौजूदा हालात पर होना चाहिए, जहां हमारे युवा और निडर छात्र सड़कों पर उतरकर बहादुरी से लड़ रहे हैं. उनके प्रेरणादायक जज्बे को सलाम. जय हिंद, जय संविधान.'

Advertisement

कब रिलीज होगी फिल्म?
'चौहान' का डायरेक्शन नीरज यादव कर रहे हैं और इसे जियो स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली यह एक्शन ड्रामा फिल्म 1 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »