‘धुरंधर’ की सक्सेस पर यामी vs दीपिका! सोशल मीडिया पर बंटे यूजर्स

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बीच यामी गौतम और दीपिका पादुकोण के रिएक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. जहां यामी का इमोशनल बयान सराहा जा रहा है, वहीं दीपिका के कमेंट पर यूजर्स अलग-अलग राय दे रहे हैं.

Advertisement
सोशल मीडिया पर दीपिका vs यामी (Photo: Instagram @) सोशल मीडिया पर दीपिका vs यामी (Photo: Instagram @)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई ने जहां पूरी इंडस्ट्री को रिएक्ट करने पर मजबूर कर दिया है. वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक नया विवाद सोशल मीडिया पर छिड़ गया है. ये बहस दो बड़ी एक्ट्रेसेस- यामी गौतम और दीपिका पादुकोण के रिएक्शन को लेकर हो रही है. दोनों को कम्पेयर किया जा रहा है.

Advertisement

यामी गौतम का इमोशनल रिएक्शन

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने फिल्म देखने के बाद काफी भावुक प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था- मैंने फिल्म देखी और उसे समझने में मुझे समय लगा. ये फिल्म बेहद शानदार है. मैं इसे देखकर भावुक हो गई थी. मैंने उनसे कुछ नहीं और जाकर फ्लाइट में बैठ गई. मुझे एक स्क्रिप्ट पढ़नी थी, नहीं पढ़ी. कुछ और काम करना था नहीं किया. मैं बस बाहर सनसेट के एक सुंदर से व्यू को देखती रही.

यामी ने आगे रिएक्ट करते हुए कहा कि- आदित्य को अपने देश और अपने दर्शकों से बहुत प्यार है, और उन्होंने इस फिल्म में अपना दिल और जान लगा दी है. 

दीपिका की रिएक्शन पर सवाल

जहां यामी के इस बयान को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है. कई यूजर्स इसे पति, फिल्म और देश के प्रति जुड़ाव का उदाहरण बता रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ, फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण का रिएक्शन उन्हें चुभ रहा है. यूजर्स को ये रास नहीं आ रहा कि दीपिका अपने पति की ग्रैंड सक्सेस पर कुछ कह क्यों नहीं रहीं. 

Advertisement

हालांकि इसका खुलासा हाल ही में हुआ जब दीपिका का एक पुराना कमेंट सामने आया. जहां वो बताती दिखीं कि वो फिल्म पहले ही देख चुकी हैं. उन्होंने लिखा- मैंने इस फिल्म को आप सबसे बहुत पहले देख लिया था. अब मजाक किसका बना है? 

दीपिका के जवाब के बाद कई लोग उनके सपोर्ट में आगे आए तो कई ने अब उन्हें यामी से कम्पेयर करना शुरू कर दिया है. लोगों ने कहा कि फिल्म क्योंकि कुछ हद राइट विंग को सपोर्ट करती है, इसलिए दीपिका इस पर कमेंट करने से बच रही हैं. क्योंकि वो लेफ्ट विंग की हैं. उनका कहना है कि दीपिका और यामी की सोच में बहुत फर्क है. 

हालांकि, कई और यूजर्स का कहना है कि उनका ये रिएक्शन काफी नॉर्मल था, इसमें तूल देने जैसा कुछ नहीं. बेवजह का टारगेट किया जाना गलत है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »