इस आर्टिस्ट की आवाज के दम पर हुआ कटरीना, दीपिका का डेब्यू, गुमनाम चेहरा, मगर पॉपुलर वॉइस

एक जानी-मानी वॉइस आर्टिस्ट मोना घोष इंडियन सिनेमा की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस की आवाज बनकर उनमें जान डाल देती हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने फिल्मों के कई फेमस डायलॉग भी डब किए.

Advertisement
कौन हैं वाइस आर्टिस्ट मोना घोष? (Photo: Instagram/@leelaghoshfoundation) कौन हैं वाइस आर्टिस्ट मोना घोष? (Photo: Instagram/@leelaghoshfoundation)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

बॉलीवुड की चकाचौंध और ग्लैमरस दुनिया में पर्दे के आगे दिखने वाले चेहरों को तो हर कोई पहचानता है, लेकिन पर्दे के पीछे रहकर फिल्मों में जान फूंकने वाले कलाकारों को कम ही पहचान मिल पाती हैं. अगर हम कहें कि 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू?' डायलॉग किसका है तो आप बिना सोच समझें कहेंगे दीपिका पादुकोण. लेकिन नहीं. 

Advertisement

दरअसल ये फिल्माया भले ही दीपिका पादुकोण पर हो लेकिन इसे आवाज जानी-मानी वॉइस आर्टिस्ट मोना घोष ने दी थी.
कई लोगों के लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आज बॉलीवुड में सुपरस्टार का टैग लेकर घूम रहीं कई बड़ी एक्ट्रेसेस के शुरुआती दिनों में उनकी आवाज मोना घोष ही थीं.
 
'द मोटर माउथ' (The Motor Mouth) को दिए एक पॉडकास्ट में मोना घोष ने खुद उन तमाम टॉप एक्ट्रेसेस को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी आवाज से सिनेमाई पर्दे पर पहचान दिलाई.

काजोल और रानी मुखर्जी की आवाज बनीं मोना घोष
पॉडकास्ट के दौरान मोना घोष ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में बॉलीवुड की सबसे दिग्गज एक्ट्रेसेस में शुमार काजोल और रानी मुखर्जी के लिए भी डबिंग की थी. उन्होंने रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म 'गुलाम' और काजोल की फिल्म 'दुश्मन' का जिक्र किया.

Advertisement

काजोल की फिल्म 'दुश्मन' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए मोना ने बताया, 'मैंने जो उस वक्त सुना था, उसके मुताबिक डबिंग के दौरान काजोल की आवाज पूरी तरह चली गई थी. फिल्म में काफी चीखने-चिल्लाने वाले सीन्स थे, जिसकी वजह से वह डबिंग नहीं कर पा रही थीं. उस मुश्किल समय में मेरी आवाज उनके किरदार से मैच हो गई और मैंने फिल्म का एक बड़ा हिस्सा डब किया.'

अमीषा पटेल और बिपाशा बासु 
मोना घोष ने आगे बताया कि उन्होंने अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' में उनके किरदार को अपनी आवाज दी थी. इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'गदर' में भी कुछ हिस्सों के लिए डब किया था, हालांकि उसमें अमीषा ने खुद भी डबिंग की थी. वहीं, एक्ट्रेस बिपाशा बासु के करियर के शुरुआती दौर में मोना घोष उनकी परमानेंट आवाज बन चुकी थीं. उन्होंने बिपाशा की सुपरहिट फिल्मों जैसे 'राज', 'जिस्म', 'फुटपाथ' और 'गुनाह' समेत कई अन्य फिल्मों के लिए लगातार डबिंग की, जिससे बिपाशा के किरदारों को एक अलग गहराई मिली.

कटरीना कैफ की आवाज थीं मोना
कैटरीना कैफ आज भले ही हिंदी काफी अच्छी बोल लेती हों, लेकिन अपने करियर के शुरुआती सालों में हिंदी पर पकड़ न होने की वजह से उन्हें डबिंग की सख्त जरूरत थी. मोना घोष ने खुलासा किया कि कटरीना की कई बड़ी फिल्मों में आवाज उन्हीं की थी. उन्होंने कटरीना कैफ की फिल्म 'सरकार', 'हमको दीवाना कर गए', 'दे दनादन' और प्रकाश झा की सुपरहिट फिल्म 'राजनीति' में कटरीना के किरदारों के लिए डबिंग की थी. इन फिल्मों में कटरीना के डायलॉग्स के पीछे असल में मोना घोष की ही मेहनत थी.

Advertisement

दीपिका पादुकोण को बनाया सुपरस्टार
बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण को लेकर भी मोना घोष ने एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि दीपिका की डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' में उन्होंने ही दीपिका के किरदार को अपनी आवाज दी थी. सिर्फ शुरुआती दौर ही नहीं, बल्कि सालों बाद आई संजय लीला भंसाली की भव्य फिल्म 'पद्मावत' में भी मोना घोष का योगदान था. उन्होंने बताया कि 'पद्मावत' के शुरुआती हिस्से (द बिगिनिंग पार्ट) और फिल्म में दो-तीन जगहों पर जो वॉइस ओवर नरेशन (बैकग्राउंड आवाज) सुनाई देती है, वह उन्हीं की है.

जैकलीन फर्नांडिस और नरगिस फाखरी 
विदेशी मूल की होने के कारण जैकलीन फर्नांडिस और नरगिस फाखरी के लिए भी हिंदी बोलना एक बड़ी चुनौती थी, जिसे मोना घोष ने अपनी आवाज से आसान बनाया. मोना ने बताया कि उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म 'अलादीन' और 'रेस' में उनके लिए डबिंग की थी. 

वहीं, रणबीर कपूर स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रॉकस्टार' में लीड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की जो आवाज दर्शकों ने सुनी, वह असल में मोना घोष की थी. इसके अलावा उन्होंने नरगिस की फिल्म 'बैंजो' में भी उनके किरदार के लिए वॉइस ओवर दिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »