स्टार्स की भीड़, तगड़ा बजट, कॉमेडी का साथ! क्या अक्षय की इस फ्लॉप होने से बच पाएगी 'वेलकम टू द जंगल'?

अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर कॉमेडी 'वेलकम टू द जंगल' थिएटर्स में पहुंच चुकी है. गुरुवार के पेड प्रीव्यूज का रिस्पॉन्स पॉजिटिव कहा जा सकता है. पर क्या 'भूत बंगला' जैसी हिट देकर आ रहे अक्षय की नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग से खाता खोल पाएगी? चली बताते हैं कि इसकी एडवांस बुकिंग कैसी है, और ओपनिंग का क्या अनुमान है.

Advertisement
सॉलिड ओपनिंग के लिए तैयार 'वेलकम टू द जंगल'! (Photo: ITGD) सॉलिड ओपनिंग के लिए तैयार 'वेलकम टू द जंगल'! (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

अक्षय कुमार की नई फिल्म वेलकम टू द जंगल दर्शकों के सामने टेस्ट देने पहुंच चुकी है. अप्रैल में भूत बंगला जैसी हिट दे चुके अक्षय को अपनी नई फिल्म से भी धमाके की उम्मीद होगी. लेकिन जनता फिल्में देखने के मामले में थोड़ी सतर्क हो चुकी है और टिकट पर पैसे बहुत सोच-समझकर खर्च करती है.

शुक्रवार सुबह वेलकम टू द जंगल की प्रॉपर रिलीज से पहले गुरुवार शाम को इसके पेड प्रीव्यू शोज हो चुके हैं. इनमें फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है और इन शोज के कलेक्शन से इशारा मिल रहा है कि जनता यह फिल्म देखने थिएटर्स पहुंचने में खास संकोच नहीं करने वाली. लेकिन क्या वेलकम टू द जंगल ऐसी ओपनिंग कर पाएगी कि यह हिट बन सके? चलिए इसका जवाब खोजते हैं.

Advertisement

कैसी है वेलकम टू द जंगल की एडवांस बुकिंग?

ट्रेड पर नजर रखने वाले कई सोशल मीडिया हैंडल्स ने शेयर किया है कि टॉप 3 नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स— PVR, आईनॉक्स (INOX) और सिनेपोलिस में वेलकम टू द जंगल के 52 हजार टिकट्स बुक हुए हैं.

सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि फिल्म के लिए कुल 1 लाख 16 हजार से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हुए हैं. इस बुकिंग से फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन किया है. ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म का एडवांस ग्रॉस 6 करोड़ रुपये के करीब है. स्लो अंदाज में शुरू हुई बुकिंग के लिहाज से लास्ट मोमेंट पर बनी यह रफ्तार अच्छी मानी जा सकती है.

कितना होगा ओपनिंग कलेक्शन?

पिछले हफ्ते शाहिद कपूर की कॉकटेल 2, नेशनल चेन्स में 60 हजार टिकट की एडवांस बुकिंग के साथ आई थी. इस फिल्म ने 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग की थी. नेशनल चेन्स में वेलकम टू द जंगल की एडवांस बुकिंग इससे कम जरूर है, लेकिन अक्षय कुमार का कॉमेडी फैक्टर और बड़ी कॉमेडी फिल्म होने का इसे फायदा मिलेगा.

Advertisement

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वेलकम टू द जंगल का शुक्रवार को कलेक्शन 13 करोड़ से 15 करोड़ रुपये के बीच रह सकता है. पेड प्रीव्यू से फिल्म पहले ही 3.75 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर चुकी है. यानी इसका टोटल ओपनिंग कलेक्शन 19-20 करोड़ रुपये के बहुत करीब पहुंचता नजर आ रहा है.

अक्षय के हालिया बेस्ट ओपनिंग कलेक्शन

पिछले 5 सालों में अक्षय की सबसे बड़ी ओपनिंग एक्शन फिल्म सूर्यवंशी (2021) से आई है, जिसने रिलीज के दिन 26 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था. उसके बाद पिछले साल आई उनकी कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 आती है, जिसकी ओपनिंग 24 करोड़ रुपये से ज्यादा थी. तीसरे नंबर पर अक्षय की बड़ी फ्लॉप बड़े मियां छोटे मियां आती है, जिसकी ओपनिंग 16 करोड़ रुपये थी.

वेलकम टू द जंगल इस तीसरी पोजीशन पर कब्जा करने के लिए तैयार नजर आ रही है. लेकिन एक नजर रखने वाली बात यह है कि 16 करोड़ रुपये की ओपनिंग के बावजूद बड़े मियां छोटे मियां अपने बजट की वजह से फ्लॉप साबित हुई थी, क्योंकि पहले दिन के बाद जनता की तारीफें इसे नहीं मिलीं. वेलकम टू द जंगल का रिपोर्टेड बजट 250 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है. ऐसे में इस फिल्म का काम सिर्फ दमदार ओपनिंग से नहीं बनेगा.

Advertisement

इसे अच्छा वर्ड ऑफ माउथ भी चाहिए होगा और बिजनेस करने के लिए कम से कम दो हफ्ते, बिना बड़ी फिल्म रिलीज का खुला मैदान भी. पेड प्रीव्यू शोज से तो इस फिल्म की कॉमेडी को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है, अब शनिवार की सुबह ही बताएगी कि वेलकम टू द जंगल ने शुक्रवार को क्या कमाल किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »