The Bengal Files West Bengal Re Release: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर 2025 देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. हालांकि फिल्म की पश्चिम बंगाल में रिलीज़ को लेकर काफी बवाल हुआ था. पर अब राज्य में सरकार बदल रही है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार हुई है और भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है. ऐसे में विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को बंगाल में फिर से रिलीज कर रहे हैं.
विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स पिछले साल 5 सितंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि पश्चिम बंगाल में इसकी रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ था. वहां फिल्म रिलीज भी नहीं हो पाई थी. अब राज्य की सरकार बदले ही इसे रिलीज करने की तैयारी हो रह है.
विवेक अग्निहोत्री की विवादित और फेमस फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' आखिरकार पश्चिम बंगाल के दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. अब राज्य के राजनीतिक समीकरण बदलने और एक लंबी कानूनी व वैचारिक लड़ाई के बाद, फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है.
अगले शुक्रवार रिलीज होगी फिल्म
विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल में 'द बंगाल फाइल्स' की रिलीज डेट को लेकर चल रही अटकलों पर सफाई दी है. दरअसल, ऐसी खबरें आ रही थीं कि यह फिल्म शुक्रवार, 8 मई को राज्य के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के ज़रिए फिल्ममेकर ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह फिल्म पश्चिम बंगाल में अगले शुक्रवार, 15 मई को रिलीज होगी.
गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म राज्य में भारी विरोध और राजनीतिक खींचतान का केंद्र बनी हुई थी. फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने लगातार आरोप लगाए थे कि राज्य सरकार के दबाव के चलते फिल्म को सिनेमाघरों तक पहुंचने से रोका गया.
विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट
X पर अपनी पोस्ट में फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में लिखा, 'हमारा ट्रेलर लॉन्च रोक दिया गया. हम पर हमला किया गया और मारपीट की गई. मेरे खिलाफ दर्जनों FIR दर्ज की गईं. बंगाल में मेरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. मैं गवर्नर से अपना अवॉर्ड लेने भी नहीं जा सका. लेकिन हमने कभी हार नहीं मानी. इन चुनावों के दौरान, हमने यह पक्का किया कि फिल्म किसी तरह पूरे बंगाल में ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिखाई जाए. मुझे खुशी है कि हमने हार नहीं मानी और अपने तरीके से लड़ाई लड़ी.'
पूरे बंगाल में होगी रिलीज
द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, प्रिया सिनेमाज के अरिजीत दत्ता, जो शुक्रवार को फिल्म रिलीज करेंगे, ने कहा, 'एक सेंसर की हुई फिल्म बंगाल में पार्टी के हुक्म की वजह से रिलीज नहीं हो पाई. एक भी थिएटर इसे स्क्रीन नहीं कर सका जबकि बाकी भारत ने इसे देखा. फिल्म को लेकर बहुत उत्सुकता थी. मुझे खुशी है कि बंगाल को आखिरकार यह देखने को मिलेगी.
उन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर सतदीप साहा के हवाले से यह भी कहा, 'सिर्फ कोलकाता ही नहीं, हम पूरे बंगाल के थिएटरों की एक लिस्ट पर काम कर रहे हैं.'
खैर, अब यह फिल्म अगले शुक्रवार यानी 15 माई को राज्य में रिलीज होने वाली है, पश्चिम बंगाल में इसकी रिलीज को लेकर महीनों के विवाद के बाद द बंगाल फाइल्स कोलकाता में स्क्रीन होने वाली है.
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फिल्म
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. 30-32 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले फिल्म ने वर्ल्डवाइड 23 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इस हिसाब से फिल्म डिजास्टर साबित हुई.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क