कभी साथ खेला था क्रिकेट, अब विराट कोहली की बायोपिक करना चाहते हैं साकिब सलीम, बोले- मैं तैयार

फिल्म 83, रेस 3 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर साकिब सलीम से जब पूछा गया कि वो किस की बायोपिक करना चाहेंगे? इस पर एक्टर ने तुरंत ही कहा कि वो क्रिकेटर विराट कोहली की भूमिका निभाना चाहेंगे.

Advertisement
एक्टर साकिब बनेंगे विराट कोहली? (Photo: instagram/@saqibsaleem) एक्टर साकिब बनेंगे विराट कोहली? (Photo: instagram/@saqibsaleem)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST

बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है. पर्दे पर क्रिकेटर्स की कहानियों को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है. इन दिनों सौरव गांगुली की बायोपिक पर भी काम चल रहा है. इस बीच फिल्म '83' में मोहिंदर अमरनाथ का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ने वाले एक्टर साकिब सलीम ने विराट की बायोपिक को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है.

एक इंटरव्यू के दौरान साकिब ने साफ कर दिया कि अगर कभी विराट कोहली पर फिल्म बनती है, तो वे उस रोल को निभाने के लिए तैयार हैं.

Advertisement

विराट कोहली पर बोली साकिब
साकिब सलीम ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में बताया कि उनका क्रिकेट से गहरा लगाव रहा है. उन्होंने कहा, 'मेरा क्रिकेट में बहुत ज्यादा रुझान है. मैं बचपन से ही क्रिकेट खेलता आ रहा हूं और इसे बेहतर तरीके से समझता हूं.' इंटरव्यू के दौरान जब साकिब से पूछा गया कि वे किसकी बायोपिक करना चाहेंगे? तो उन्होंने सीधे तौर पर विराट कोहली का नाम लिया.

साकिब ने बताया कि जब उन्होंने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) के दौरान अपनी बल्लेबाजी के वीडियो डाले, तो फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी थी. बहुत से लोगों ने लिखा कि साकिब को विराट कोहली की बायोपिक करनी चाहिए. एक्टर के मुताबिक, लोगों को लगता है कि उनकी खेलने की शैली और जोश काफी हद तक विराट से मेल खाता है.

Advertisement

बायोपिक की तैयारियों और अपनी मर्जी के बारे में बात करते हुए साकिब काफी एक्साइटेड नजर आए. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैं तो पूरी तरह तैयार हूं, मैंने कब मना किया? अगर विराट कोहली की बायोपिक बनती है, तो मुझे उसे करने में खुशी होगी.' हालांकि एक्टर ने ये भी कहा कि अब सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि जिनकी बायोपिक है (विराट कोहली) और फिल्म बनाने वाले लोग क्या सोचते हैं.

विराट संग खेल चुके क्रिकेट 
आपको जानकर हैरानी होगी कि साकिब बचपन में स्टेट लेवल क्रिकेटर रह चुके हैं. बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि साकिब एक दौर में जम्मू कश्मीर की टीम से खेलते थे. दिल्ली के रहने वाले साकिब क्रिकेट ग्राउंड पर विराट कोहली के साथ खेल चुके हैं. साकिब सलीम जानी मानी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई हैं. 

इसके अलावा कई लोगों को मानना है कि फिल्म 'डिशूम' में साकिब ने विराट कोहली से प्रेरित किरदार को निभाया है. जिसमें उनका नाम विराज शर्मा होता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement