'मुझे छूने की कोशिश की', हीरो बनने से पहले एक्टर ने झेली मुश्किलें, खोला मॉडलिंग इंडस्ट्री का चिट्ठा

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने अपनी जिंदगी से जुडा़ एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि हीरो बनने से पहले उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया. उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा.

Advertisement
कास्टिंग काउच पर बोले विजय वर्मा कास्टिंग काउच पर बोले विजय वर्मा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

शोबिज की दुनिया बाहर से जितनी चकाचौंध और ग्लैमरस से भरी दिखती है उसकी सच्चाई उतनी कड़वी होती है. कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्हें करियर में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कास्टिंग काउच सिर्फ हीरोइनों तक ही सीमित नहीं है, कई एक्टर्स भी कास्टिंग काउच झेल चुके हैं. 

विजय वर्मा के साथ हुई गंदी हरकत

Advertisement

जी हां, बॉलीवुड के बेहतरीन और वर्सेटाइल एक्टर्स में शुमार विजय वर्मा ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया है. विजय वर्मा ने बताया कि इंडस्ट्री में सक्सेस हासिल करने से पहले उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है. एक्टिंग से पहले जब वो मॉडलिंग में लक आजमा रहे थे, तब एक मॉडल कॉर्डिनेटर ने उनके साथ अजीब हरकतें करने की कोशिश की थी. 
 
कास्टिंग काउच के इंसीडेंट को याद करते हुए विजय वर्मा बोले- मैंने हैदराबाद में मॉडल बनने की कोशिश की थी, बस छोटे लेवल पर शौकिया तौर पर काम किया. लेकिन उस दौरान मेरी मुलाकात एक अजीब मॉडल को-ऑर्डिनेटर से हुई. वो मेरे साथ थोड़ा गलत बर्ताव करने लगा, जैसे छूने की कोशिश करने लगा. मैंने कहा- भाई, यह क्या है? तुम क्या कर रहे हो? 

विजय आगे बोले- 'मैं काफी निराश हो गया था. जब आप नए होते हैं, तो आप बहुत जल्दी हताश हो जाते हैं.  फिर मैंने सोचा कि मुझे इसका सीधे तौर पर सामना करना चाहिए. अगर एक्टिंग में ही काम करना है, जो मैं करना चाहता हूं, तो मुझे यह करना ही होगा.'

Advertisement

हीरो बनने के लिए एक्टर ने झेली मुश्किलें

विजय ने अपने एक्टिंग करियर पर भी बात की.उन्होंने बताया कि उनकी एक्टिंग की जर्नी भी आसान साबित नहीं हुई. इस बारे में बात करते हुए वो बोले- मैं हैदराबाद के एक थिएटर स्कूल में गया था, जिसका नाम 'सूत्रधार स्कूल ऑफ एक्टिंग' था. मैंने उनसे कहा था- मैं एक्टिंग सीखना चाहता हूं. लेकिन उन्होंने मुझे मना कर दिया. उन्होंने कहा था- इसके लिए कमिटमेंट और डेडिकेशन की जरूरत होती है. यह कोई ऐसा काम नहीं है, जिसे आप दो दिन करेंगे और फिर छोड़ देंगे.  

हालांकि, मुश्किलों का सामना करने के बावजूद भी विजय अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे. उन्होंने एक्टिंग में अपने कदम जमा लिए हैं. विजय वर्मा कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से हमेशा फैंस को इंप्रेस किया है. विजय आज बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »