बाथटब में विक्की कौशल-कियारा आडवाणी का रोमांस, बोले- 'जो तूने पिलाई हुआ शराबी'

कियारा संग विक्की का रोमांस देख, कई कटरीना के फैंस मसखरी के मूड में आ गए हैं. इस टीजर को विक्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. ये देखते हुए यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में विक्की को कटरीना के नाम पर छेड़ना शुरू कर दिया. वहीं कुछ लोगों ने इस ऑनस्क्रीन कपल की कैमिस्ट्री की भी तारीफ की. 

Advertisement
विक्की कौशल, कियारा आडवाणी विक्की कौशल, कियारा आडवाणी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

विक्की कौशल आज की जेनरेशन के हार्ट थ्रॉब कहलाते हैं. विक्की और कटरीना की हाल ही में शादी हुई थी. बॉलीवुड के शादीशुदा कपल्स में से इनकी जोड़ी फैंस की फेवरेट मानी जाती है. लेकिन फिलहाल तो विक्की के चर्चे कियारा आडवाणी संग काफी हो रहे हैं. अरे भई, इनकी साथ में फिल्म गोविंदा नाम मेरा जो आ रही है. इस ऑनस्क्रीन कपल ने फिल्म में काफी स्टीमी सीन्स दिए हैं, जिस वजह से लोग विक्की को कटरीना के नाम पर जमकर टीज कर रहे हैं.

Advertisement

कियारा संग रोमांटिक हुए विक्की

हाल ही में फिल्म के रोमांटिक गाने का टीजर रिलीज किया गया. फिल्म के साथ-साथ गाने में भी विक्की और कियारा को रोमांटिक होते देख फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आए. कियारा संग विक्की का रोमांस देख, कई कटरीना के फैंस मसखरी के मूड में आ गए हैं. इस टीजर को विक्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. ये देखते हुए यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में विक्की को कटरीना के नाम पर छेड़ना शुरू कर दिया. वहीं कुछ लोगों ने इस ऑनस्क्रीन कपल की कैमिस्ट्री की भी तारीफ की. हालांकि टीजर में गाने की सिर्फ एक ही लाइन सुनने को मिली है...'जो तूने पिलाई हुआ शराबी'. लेकिन यूजर्स इतने से ही खुश हो गए हैं. लोग इंतजार में हैं कि कब उन्हें पूरा गाना सुनने को मिलेगा.

Advertisement

 

आखिर गाने में उनके फेवरेट विक्की कौशल और कियारा आडवाणी जो हैं. ब्लैक बिकिनी टॉप वाले ऑफ शोल्डर ड्रेस में कियारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. गोल्डन आई मेकअप के साथ हवा में उड़ते खुले बाल उन्हें और सिजलिंग लुक दे रहे हैं. वहीं ब्लैक शर्ट और पैंट में विक्की कौशल की पर्सनैलिटी भी किलर लग रही है. विक्की के हल्की दाढ़ी मूछों वाला लुक भी फैंस को बेहद पसंद आता है. फिर जब फैंस के फेवरेट जोड़ी की साथ में ऐसी कैमिस्ट्री देखने को मिले तो, हर किसी का दीवाना हो जाना तो बनता ही है. 

कटरीना को हुई जलन

फैंस इस गाने के लिए जितने एक्साइटेड हैं, उतना ही विक्की को कियारा संग देखने के लिए भी हैं. लेकिन कुछ लोग विक्की की कटरीना संग नई नई शादी को देखते हुए टीज कर रहे हैं. एक यूजर ने लाफिंग इमोजी के साथ कहा- शर्म नहीं आती, इतनी अच्छी बीवी दे दी ऊपर वाले ने. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- कटरीना जल रही है विक्की. वहीं विक्की-कटरीना लवर्स ने अगली बार रोमांटिक सॉन्ग में रियल कपल को ही साथ देखने की डिमांड कर डाली.

विक्की कौशल के पोस्ट पर यूजर्स का कमेंट

गोविंदा नाम मेरा फिल्म का ये गाना बना शराबी जुबिन नॉटियाल ने गाया है, वहीं तनिश्क बागची ने म्यूजिक दिया है. पूरा सॉन्ग 30 नवंबर रिलीज किया जाएगा. फिल्म 16 दिसंबर को रिलीज की जाएगी. फिल्म में विक्की के साथ कियारा और भूमि लीड रोल में हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »