पूरी दुनिया में इस समय टेंशन वाला माहौल बना हुआ है. मिडल ईस्ट में युद्ध छिड़ चुका है. अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है. उन्होंने राजधानी तेहरान और कई शहरों पर मिसाइलें दाग दी हैं. हमले के जवाब में ईरान ने अमेरिका के सभी ठिकानों को अपनी मिसाइलें और ड्रोन्स से निशाना बनाया है. दुबई में भी कई इमारत तबाह हुई हैं, रातभर मिसाइलें हवा में उड़ती रहीं जिससे लोगों में डर पैदा हो चुका है.
हमलों से घबराए कमाल आर खान
दुबई में इस वक्त कई बॉलीवुड और फिल्मी जगत के सितारे फंसे हुए हैं. एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भारत के प्रधानमंत्री से उन्हें वापस घर पहुंचाने की अपील की थी. वहीं, ईशा गुप्ता ने भी बताया कि वो यूएई में हैं लेकिन वहां की डिफेंस सिस्टम के कारण सुरक्षित हैं. खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान भी दुबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं. उन्होंने X पर इस गंभीर स्थिति में रहने पर रिएक्ट किया है.
केआरके ने लिखा है कि दुबई में मिसाइलों और ड्रोन के धमाकों की तेज आवाज के कारण मेरा परिवार पूरी रात सो नहीं पाया. शहर के सभी निवासियों के लिए यह बहुत ही खतरनाक स्थिति है. हालांकि केआरके की पोस्ट में यूजर्स लिख रहे हैं कि दुबई की स्थिति जैसी सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही है, उससे बिल्कुल अलग है. यूजर्स के मुताबिक, पूरा यूएई सुरक्षित हैं क्योंकि वहां का डिफेंस सिस्टम मजबूत है. किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है.
अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर मिलकर हमला किया, जिसमें उन्होंने वहां के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को मार गिराया. इसकी पुष्टि खुद ईरानी सेना ने की जिसके बाद इंडिया समेत देश-विदेश में लोगों ने अलग-अलग तरह से रिएक्ट किया. सोशल मीडिया पर कई लोग खामेनेई के जाने से बेहद दुखी दिखे, तो कई खुशी से झूमते नजर आए. बॉलीवुड में काम कर रही ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खामेनेई के जाने पर खुशी जताई.
aajtak.in