त्रिधा चौधरी टेलीविजन, भोजपुरी और हिंदी फिल्मों का जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है. पर असली पहचान उन्हें प्रकाश झा के वेब शो आश्रम से मिली. आश्रम में उन्होंने बबीता भाभी का रोल निभाया था. शो में बॉबी देओल और त्रिधा के कई इंटीमेट और कोजी सीन्स भी थे. बॉबी संग इंटीमेट सीन देकर त्रिधा चर्चा में आईं और यही उनके ब्रेकअप की वजह बना. अब एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन और ब्रेकअप पर बात की है.
इंटीमेट सीन पर बोलीं त्रिधा
Alphatalks Podcast में त्रिधा ने कहा कि जब मैं आश्रम कर रही थी, तब मेरे बॉयफ्रेंड ने जाकर मेकर्स से कई सीन्स बदलाए थे. वो कहती हैं कि शूटिंग के वक्त मेरा एक्स सर (प्रकाश झा) के पास गया था. उसने उनसे मेरे कई सीन्स को दोबारा लिखवाया और बदलावाया. उसने सर से कहा कि मैं इस लड़की से शादी करने वाला हूं. ऐसे सीन्स ना रखे जाएं.
त्रिधा ने कहती हैं कि जबकि सीरीज में इतने ज्यादा बोल्ड सीन्स नहीं थे, जितनी बातें बनाई गईं. सीरीज के बाद ही हमारा ब्रेकअप हो गया. खैर, जिंदगी नहीं रुकती है. बस इतना दुख है कि मैं लाइफ के डार्क फेज में वो मेरे साथ नहीं था. त्रिधा ने ये भी कहा कि इंटीमेट सीन्स रोल के डिमांड के हिसाब से होते हैं. इसका असल जिंदगी से लेना-देना नहीं होता है.
कैसे शूट हुए इंटीमेट सीन
एक दूसरे पॉडकास्ट में त्रिधा ने बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन्स पर भी बात की. उनसे पूछा गया कि इंटीमेट सीन के दौरान कितने लोग मौजूद होते हैं. सवाल पर वो हंस पड़ीं. उन्होंने कहा कि पर्दे पर आपको दिखा होगा कि दो लोग एक-दूसरे को बांहों में जकड़े हुए हैं. एक-दूसरे को Kiss कर रहे हैं. पर असल मैं पर्दे के पीछे बहुत मस्ती कर रही होती थी. मैं डेनिम में होती थी और गाजर का हलवा खा रही होती थी. तो सीन की पूरी शूटिंग मस्ती करते हुए होती थी.
वो कहती हैं कि अब समय बदल गया है. एक्ट्रेस के तौर पर मेरे पास राइट्स हैं कि मैं अपने डायरेक्टर और को-एक्टर से बात करूं. अगर Kiss सीन है, तो सिर्फ Kiss होनी चाहिए. अगर दो लोग एक-दूसरे को पकड़े हुए हैं, तो उससे आगे नहीं बढ़ना चाहिए. अगर लिमिट क्रॉस हुई, तो तुरंत कट बोल देना चाहिए. अगर दो लोग की समझ अच्छी है, तो इंटीमेट सीन मुश्किल नहीं हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें, तो त्रिधा जल्द ही संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल में नजर आने वाली हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क