Tiger Shroff Firing Video: कई राउंड फायरिंग, दर्द से कराहने की आवाज, टाइगर श्रॉफ की कार पर हमले के वीडियो में क्या है?

रविवार शाम जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर अचानक फायरिंग हुई, गनीमत रही कि टाइगर इसमें सुरक्षित रहे. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु शामिल हैं. फायरिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें अफरा-तफरी और दर्द की आवाजें सुनाई दे रही हैं.

Advertisement
फायरिंग वीडियो वायरल (Photo: Social Media) फायरिंग वीडियो वायरल (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:03 PM IST

रविवार शाम एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई, जब जुहू इलाके में उनकी कार पर फायरिंग की गई. अचानक हुई इस फायरिंग की घटना में टाइगर सेफ रहे, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं. घायलों में एक ड्राइवर फिरदौस हैं जिनके हाथ में चोट आई है वहीं दूसरे घायल शख्स का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement

 लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु के नाम से फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है. दोनों लॉरेंस गैंग के सदस्य हैं. अनिल पंडित ने फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है.

हालांकि, पोस्ट की प्रामाणिकता और इसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में फायरिंग और दर्द से कराहने की आवाज सुनाई दे रही है. 

यह भी पढ़ें: हरियाणा से अमेरिका पहुंचा, लॉरेंस का खास... टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित कौन?

फायरिंग वीडियो वायरल 

वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ की कार भीड़ से निकलती हुई जा रही है. तभी चार राउंड फायरिंग होती है और दर्द से कहराने की आवाज निकलती है. लोगों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है. हर कोई खुद को बचाने के लिए जल्दी जल्दी भागने लगता है. 

Advertisement

फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. मामले की जांच और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की 12 टीमें बनाई गई हैं. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग किस वजह से की गई और इसके पीछे किसका हाथ है.

यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, एक शख्स को हिरासत में लिया

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि टाइगर को पहले भी फोन करके धमकी दी गई थी. गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'जय महाकाल... जय श्रीराम.... सभी भाइयों को राम राम... आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है. इसकी जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं. हमने इसको कॉल करके समझाया था. लेकिन इसे समझ नहीं आया. इसलिए आज इसे बढ़िया तरीके से समझा दिया गया है. जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा. अगला नंबर उसका होगा. वेट एंड वॉच. कुछ और ग्रुप के लोग जो हमारे नाम से फेम लेने की सोचते हैं. इनको जल्द ही मार कर फेमस करेंगे. '

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »