'तेरे साथ कुछ बुरा होगा,' लेटेंट विवाद से पहले कपिल शर्मा ने समय रैना को दी थी चेतावनी, कहा- संभलकर रहना

वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो पर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और सुनील पाल और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया पहुंचे. इस दौरान समय ने शो पर ढेर सारी मस्ती-मजाक वाली बातें की.

Advertisement
कपिल के शो पर समय की मस्ती (Photo: Instagram @mainsamayhoon) कपिल के शो पर समय की मस्ती (Photo: Instagram @mainsamayhoon)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा बीते दिनों 'वर्ल्ड लाफ्टर डे' के मौके पर अपने द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर एक खास एपिसोड लेकर आए. इसमें उन्होंने मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना, सुनील पाल और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को इनवाइट किया. इस एपिसोड में समय ने कपिल शर्मा समेत शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह के साथ खूब सारी मस्ती-मजाक किया. 

Advertisement

ये मौका समय और रणवीर के लिए भी खास था. इंडियाज गॉट लेटेंट शो कॉन्ट्रोवर्सी के बाद, दोनों एक ही साथ एक प्लेटफॉर्म पर साथ दिखे थे. ऐसे में समय ने रणवीर को खूब रोस्ट किया. इस एपिसोड में समय रैना किसी को भी रोस्ट करने से पीछे नहीं हटे. 

कपिल ने खींची समय-रणवीर की टांग

शो के दौरान यूं तो समय, कपिल और रणवीर के बीच कई सारी बातें हुईं. लेकिन एक पल ऐसा भी था जब कपिल ने दोनों गेस्ट की अपने अंदाज में टांग खींची. कपिल ने कहा कि पिछले साल लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के बाद इंटरनेट पर समय और रणवीर को काफी सर्च किया गया. उनमें से पुलिस भी थी, जो दोनों को ढूंढ रही थी. 

आगे रणवीर ने अपने स्टाइल में कपिल से पूछा कि क्या उन्होंने कभी समय का विवादित शो देखा था? तो कॉमेडियन ने जवाब में कहा- मैंने बहुत एपिसोड्स देखे. मैंने समय को फोन भी किया था. मैंने इसको फोन करके बोला कि तेरे पर अभी तक केस क्यों नहीं हुआ? कपिल की बात सुनकर समय ने खुलासा करते हुए कहा, 'कसम से, जब मेरा शो बंद हुआ, उसके एक ही दिन पहले मुझे कपिल सर का कॉल आया था कि तेरे साथ कुछ बुरा होने वाला है. सच में.'

Advertisement

समय की बात पर हंसते हुए कपिल ने स्वीकार किया और कहा, 'मैंने कहा था कि देख तू नजरों में आ गया है, थोड़ा संभलकर चलना. तो मैं अपने एक्सपीरियंस से बता रहा था. मैं कोई अंतरयामी नहीं हूं. आप कुछ भी बोलकर फेमस हो जाओ, लेकिन जब आप फेमस हो गए तो आप फिर कुछ भी नहीं बोल सकते.'

समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट फरवरी 2025 में अचानक तब सुर्खियों में आया, जब यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक जोक किया और उसपर कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची. हालांकि समय इस शो को जल्द दोबारा लेकर आने वाले हैं. इसका खुलासा उन्होंने कुछ ही दिन पहले हुए अपने शो समय 'रैना स्टिल अलाइव' में किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement