मां करीना की दोस्त के न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लिए तैमूर की क्यूट फोटो वायरल

फोटो में नजर आ रहा बच्चा करीना कपूर दोस्त नैना का है. बीते दिनों करीना ने अपनी दोस्त के घर पर एक छोटा सा दीवाली गेट-टुगेदर अटेंड किया था. वहां करीना के साथ तैमूर भी पहुंचे थे. इस पार्टी में नैना अपने नन्हे बेबी संग पहुंची थी. 

Advertisement
तैमूर अली खान-करीना कपूर तैमूर अली खान-करीना कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

कपूर और पटौदी खानदान के लाडले तैमूर अली खान की एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इस फोटो की जितनी तारीफ की जाए कम है. तस्वीर में नन्हे तैमूर का क्यूट अंदाज नजर आता है. फोटो में तैमूर अपनी गोद में न्यूबॉर्न बेबी को पकड़े हुए दिखते हैं.

तैमूर अली खान की ये फोटो हो रही वायरल
फोटो में नजर आ रहा बच्चा करीना कपूर दोस्त नैना का है. बीते दिनों करीना ने अपनी दोस्त के घर पर एक छोटा सा दीवाली गेट-टुगेदर अटेंड किया था. वहां करीना के साथ तैमूर भी पहुंचे थे. इस पार्टी में नैना अपने नन्हे बेबी संग पहुंची थी. इस पार्टी की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जहां पर तैमूर न्यूबॉर्न बेबी को अपनी गोद में लिए हुए पोज दे रहे हैं. तैमूर की नॉटी स्माइल फैंस का दिल जीत रही है. 

Advertisement

नैना ने इन फोटोज को इंस्टा पर शेयर किया है. जिसमें डाइनिंग टेबल पर करीना नैना समेत दूसरी दोस्त संग पोज देती दिख रही हैं. तीसरी एक फोटो में करीना नैना और उनके न्यूबॉर्न बेबी के साथ पोज दे रही हैं. ये तस्वीरें शेयर करते हुए नैना ने कैप्शन में लिखा- थैंक्यू बेबो. सिया ने अपना पहला दोस्त बनाया.

देखें: आजतक LIVE TV 

वहीं करीना कपूर की बात करें तो वे अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं. करीना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं. पहली प्रेग्नेंनसी की तरह करीना इस बार भी काम को लेकर सक्रिय हैं. वे लगातार शूटिंग कर रही हैं. पिछले दिनों करीना ने आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कंप्लीट की है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »