सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बंटवारा' का ट्रेलर रिजील हो चुका है. फिल्म का ट्रेलर देश के बंटवारे की दमदार कहानी बंया कर रहा है. सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म से सनी देओल के लाडले करण देओल भी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि ट्रेलर में करण की परफॉर्मेंस कैसी रही और वो फिल्म में क्या कमाल कर सकते हैं.
बंटवारा से करण की वापसी
सनी देओल के बेटे करण देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'बंटवारा' को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है. लंबे समय बाद करण को स्क्रीन पर देखने की खुशी उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है. फिल्म का नाम ही अपने आप में काफी दमदार है और ये संकेत देता है कि कहानी में इमोशन, संघर्ष और देश-समाज से जुड़ा गहरा संदेश हो सकता है.
करण ने करियर की शुरुआती फिल्म पल पल दिल के पास से की थी, जो कि फ्लॉप साबित हुई. फिल्म में करण की एक्टिंग से भी फैन्स नाखुश दिखे. इसके बाद वो कुछ समय तक स्क्रीन से दूर रहे. हालांकि उनके अभिनय और सादगी को पसंद करने वाले दर्शक हमेशा उनकी वापसी का इंतजार करते रहे. अब 'बंटवारा' के जरिए करण एक नए रूप में सामने आने वाले हैं. माना जा रहा है कि इस फिल्म में उनका किरदार पहले से ज्यादा मजबूत और प्रभावशाली होगा.
ट्रेलर में करण के एक-दो डायलॉग हैं, जिसे देखकर यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं. एक तबका उनकी तारीफ कर रहा है, तो कई लोग उन्हें फ्लॉप एक्टर बता रहे हैं. हालांकि, हो सकता है कि फिल्म में वो अपने रोल को निखारते दिखे. क्योंकि कई बार ट्रेलर फिल्म से काफी अलग होता है. इसलिए एक या दो डायलॉग से एक्टर को जज करना अच्छी बात नहीं है.
करण के लिए फिल्मी सफर आसान नहीं रहा है. एक स्टार किड होने के बावजूद उन्हें अपनी अलग पहचान बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ रही है. ऐसे में “बंटवारा” उनके लिए एक मजबूत कमबैक साबित हो सकती है. अगर फिल्म की कहानी, निर्देशन और करण का अभिनय प्रभाव छोड़ने में सफल रहे, तो ये उनके करियर की दिशा बदल सकती है. देखते हैं कि पापा सनी के साथ उनका स्क्रीन कमबैक कितना दमदार साबित होता है.
आकांक्षा तिवारी