फिल्म 'अल्फा' देखने को बेताब सनी देओल, भाई बॉबी पर लुटाया प्यार, शेयर किया पोस्ट

आलिया भट्ट-बॉबी देओल की फिल्म अल्फा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अब इसे लेकर सनी देओल ने पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपने भाई पर प्यार लुटाया है.

Advertisement
अल्फा पर बोले बॉबी देओल (Photo: Screengrab) अल्फा पर बोले बॉबी देओल (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:22 PM IST

बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र के दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के बीच का प्यार किसी से छिपा नहीं है. रील लाइफ से लेकर रीयल लाइफ तक, दोनों भाई अक्सर एक-दूसरे पर जान छिड़कते नजर आते हैं. अब जब बॉबी देओल की मच-अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, तो बड़े भाई सनी देओल ने इस खास मौके पर अपने छोटे भाई को बेहद खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं.

सनी देओल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए बॉबी देओल के प्रति अपना समर्थन और प्यार जताया है, जिसे देखकर फैंस भी इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Advertisement

बड़े भाई की पोस्ट पर बॉबी ने जताया आभार
सनी देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'अल्फा' का दमदार पोस्टर शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ऑल द बेस्ट बॉब. इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है.' बड़े भाई की इस प्यार भरी पोस्ट पर रिएक्शन देने में बॉबी देओल ने भी देर नहीं की. 

उन्होंने इस पोस्ट पर अपनापन दिखाते हुए कमेंट सेक्शन में ढेर सारे हार्ट (दिल) वाले इमोजी बनाए. देऑल भाइयों का यह आपसी तालमेल हमेशा से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस का दिल जीतता आया है, क्योंकि वे दोनों हमेशा एक-दूसरे के प्रोजेक्ट्स को खुलकर प्रमोट करते हैं.

बॉबी ने भी 'बंटवारा 1947' का किया सपोर्ट
यह कोई पहली बार नहीं है जब दोनों भाई एक-दूसरे की फिल्म के लिए इस तरह एक्साइटेड नजर आए हों. इससे पहले जब सनी देओल की आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीज़र आउट हुआ था, तब बॉबी देओल ने भी बड़े भाई का हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. 

Advertisement

बॉबी ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'आप बेस्ट हैं, भैया! इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं और इसका इंतजार कर रहा हूं. आपको और पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. टीजर बहुत बढ़िया लग रहा है. यह फिल्म निश्चित रूप से शानदार होगी.'

रिलीज हुई आलिया-शरवरी की 'अल्फा'
अगर फिल्म 'अल्फा' की बात करें, तो आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के लीड रोल से सजी यह हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर फिल्म शुक्रवार, 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर से ही साफ हो गया था कि दर्शकों को पर्दे पर जबरदस्त सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलने वाला है.

ट्रेलर में आलिया भट्ट के किरदार 'सीता' को इंट्रोड्यूस किया गया है, और इस नाम के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी दिखाई गई है. फिल्म में बॉबी देओल का जो किरदार है, उसी ने सीता की मां 'जानकी' के नाम पर उसका नाम 'सीता' रखा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »