कैमरे से बचती दिखीं Shah Rukh Khan की लाडली Suhana Khan, पैपराजी बोले- अब क्या टेंशन है?

सुहाना खान के साथ-साथ उनके चाहने वालों को भी 'द आर्चीज' की रिलीज का इंतजार है. फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं. फिल्म रिलीज में अभी वक्त है, लेकिन उससे पहले ही सुहाना हर जगर चर्चा में रहती हैं.

Advertisement
सुहाना खान सुहाना खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2022,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST
  • द आर्चीज' से फिल्मी डेब्यू करेंगी सुहाना
  • पैपराजी के सवाल पर छूटी सुहाना की हंसी

अपने फिल्मी डेब्यू से पहले ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) छाई हुई हैं. सुहाना जल्द ही जोया अख्तर की 'द आर्चीज' (The Archies) में नजर आने वाली हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव सुहाना हाल ही में मुंबई की सड़कों पर स्पॉट की गईं. पैपराजी के कैमरे देखते ही सुहाना ने उनसे बचने की कोशिश की. इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि वो खुद को हंसने से नहीं रोक पाईं. 

Advertisement

पैपराजी के सवाल पर छूटी सुहाना की हंसी 
सुहाना खान के साथ-साथ उनके चाहने वालों को भी 'द आर्चीज' की रिलीज का इंतजार है. फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं. फिल्म रिलीज में अभी वक्त है, लेकिन उससे पहले ही सुहाना हर जगर चर्चा में रहती हैं. कुछ वक्त पहले ही जब पैपराजी के कैमरे सुहाना पर पड़े, तो वो उनसे बचती नजर आईं. 

सोशल मीडिया पर शेयर किये गये वीडियो में सुहाना कार से उतरती दिखाई दीं. किंग खान की प्यारी बीटिया को देख कर वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे कुछ सवाल करने चाहे. पर लगता है कि सुहाना उस वक्त कुछ बोलने के मूड में नहीं थीं. इसलिये उन्होंने साइड से निकलना बेहतर समझा. सुहाना को कैमरे से भागता देख पैपराजी उनसे कहते हैं, 'सुहाना जी रुकिए, अभी तो आपकी मूवी आ रही है, अब क्या टेंशन है? और हमारा चेहरा भी याद करके रखिए, रोज ही मिलेंगे.'

Advertisement

सुहाना खान ने भले ही पैपराजी के सवालों का जवाब नहीं दिया. पर हां वो उनके सवाल पर अपनी हंसी भी नहीं रोक पाईं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पैपराजी की बात सुनते ही उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती है. वहीं अगर सुहाना के लुक की बात करें, तो लाइट पिंक क्रॉप टॉप और मैचिंग पैंट में वो बेहद कूल नजर आईं. वीडियो देख कर तो सुहाना के बारे में इतना ही कहा जा सकता है. बाकी एक्टिंग के बारे में फिल्म रिजील होने के बाद बतायेंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement