राजपाल यादव के लिए लगाई थी काम की गुहार, एक्टर के गुस्से पर सोनू सूद का आया रिएक्शन

एक्टर सोनू सूद उन सेलेब्रिटीज में एक थे, जिन्होंने सबसे पहले राजपाल के सपोर्ट में खुलकर बात की. साथ ही फिल्ममेकर्स से उन्हें काम देने की अपील भी की. हालांकि सोनू की इस टिप्पणी से राजपाल खुश नहीं हुए और उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार काम मांगने की जरूरत नहीं है.

Advertisement
तिहाड़ जेल में थे राजपाल यादव (Photo: Instagram/@rajpalofficial) तिहाड़ जेल में थे राजपाल यादव (Photo: Instagram/@rajpalofficial)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

फरवरी महीने में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर राजपाल यादव थे. राजपाल के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद कई बॉलीवुड एक्टर्स और अन्य हस्तियों ने उनका सपोर्ट किया था. सभी ने एकजुट होकर उनके लिए आवाज उठाई. एक्टर सोनू सूद उन सेलेब्रिटीज में एक थे, जिन्होंने सबसे पहले राजपाल के सपोर्ट में खुलकर बात की. साथ ही फिल्ममेकर्स से उन्हें काम देने की अपील भी की. हालांकि सोनू की इस टिप्पणी से राजपाल खुश नहीं हुए और उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार काम मांगने की जरूरत नहीं है.

Advertisement

राजपाल के लिए खुश हूं: सोनू सूद

पहले SCREEN को दिए इंटरव्यू में राजपाल ने कहा था, 'यह गलतफहमी दूर कर लीजिए कि मुझे बार-बार काम मांगना पड़ता है. और काम मांगने में कोई शर्म नहीं है. मैं अपनी नौकरी से जीता हूं, सिनेमा मेरा पैशन है, और मैं ऐसे काम करता हूं कि मुझे चार गुना ज्यादा काम मिलता है. मैं छुट्टियों में भी काम करता हूं. काम मुझे नहीं ढूंढता, पिछले 11 साल से यह मेरे साथ जी रहा है.'

हाल ही में HT City से बातचीत में सोनू सूद ने राजपाल की सख्त टिप्पणी पर रिस्पॉन्स दिया. उन्होंने कहा, 'मैं उनके लिए खुश हूं. मैंने नहीं कहा कि उन्हें काम चाहिए. मैंने कहा था 'उन्हें साइन करो और एडवांस पेमेंट दो क्योंकि वे इसके हकदार हैं'.'

सोनू ने क्या ट्वीट किया था?

Advertisement

जब राजपाल यादव तिहाड़ जेल में थे, तब सोनू ने एक्टर के सपोर्ट में ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था, 'राजपाल यादव एक गिफ्टेड एक्टर हैं, जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक अविस्मरणीय काम दिया है. कभी-कभी जिंदगी अनफेयर हो जाती है, टैलेंट की वजह से नहीं बल्कि टाइमिंग की क्रूरता की वजह से. वे मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मुझे लगता है कि यह वह पल है जब हमें, प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स, सहकर्मियों को एक साथ खड़ा होना चाहिए. एक छोटी साइनिंग अमाउंट, जो भविष्य के काम के लिए एडजस्टेबल हो, चैरिटी नहीं है, यह सम्मान है. जब हममें से कोई मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है. यही तरीका है जिससे हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से ज्यादा हैं.'

राजपाल का आने वाला काम

चेक बाउंस केस में बेल मिलने के बाद राजपाल यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उसमें उन्होंने दावा किया कि अगले सात सालों में उनके पास 1200 करोड़ रुपये का काम लाइनअप में है और 10 फिल्में पाइपलाइन में हैं. उन्होंने कहा, 'अगले 7 सालों में मेरे पास ब्रांडिंग के लिए 1200 करोड़ का काम है. मेरे पास 4 एग्रीमेंट्स हैं. इसमें फिल्में शामिल नहीं हैं. कुछ प्रोजेक्ट 200 करोड़ के हैं, कुछ 2000 करोड़ के. इसमें कुछ फीस है और कुछ प्रोजेक्ट्स में शेयर हैं. मेरे पास 10 फिल्में लाइन में हैं.'

Advertisement

राजपाल की अगली फिल्म 'भूत बांग्ला' है, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल निभा रहे हैं. इसके अलावा वे मल्टी-स्टारर फिल 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आएंगे. साथ ही वे 'हैवान' में भी अक्षय कुमार के साथ होंगे. उन्होंने यह भी ऐलान किया है कि उनके पास दो वेब सीरीज और दो अन्य फिल्में लाइनअप में हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement