LIVE शो के बीच पैरों में आकर गिरा शख्स, सोनू निगम ने छोड़ा गाना, बोले- क्यों पिटने वाले काम करते हो?

सोनू निगम के लिए फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. सिंगर की एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं. अब सोनू के एक लाइव शो में कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

Advertisement
चर्चा में सोनू निगम (Photo: Instagram@sonunigamofficial) चर्चा में सोनू निगम (Photo: Instagram@sonunigamofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

सिंगर सोनू निगम फैंस के फेवरेट हैं. सोनू की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने को फैंस बेकरार रहते हैं. लेकिन कई दफा फैंस एक्साइटमेंट में लाइन क्रॉस कर देते हैं. कुछ ऐसा ही अब सोनू निगन के लाइव कॉन्सर्ट में देखने को मिला. सिंगर का एक फैन लाइव शो के बीच सिक्योरिटी तोड़कर स्टेज पर ही चढ़ गया.

Advertisement

फैन की हरकत से हैरान सोनू

सिंगर सोनू निगम कोल्हापुर में एक कॉन्सर्ट में लाइव परफॉर्म कर रहे थे. लाइव शो के बीच एक फैन सिक्योरिटी तोड़कर स्टेज पर चढ़ गया और सीधा सिंगर के पैरों में आकर गिर गया. फैंस की इस हरकत से सोनू दंग रह गए. उन्होंने बीच में ही गाना रोक दिया. हालांकि, सिक्योरिटी तुरंत एक्शन में आई और शख्स को स्टेज से ले जाने लगी. लेकिन  सोनू ने शख्स को सिक्योरिटी से बचाया और माइक देकर उसे गाने को कहा. फैन ने भी पूरी शिद्दत से माइक में सोनू निगम का गाना गया. 

फैन की इस हरकत ने सोनू के होश उड़ा दिए. लेकिन उन्होंने बहुत समझदारी और शांति से पूरी सिचुएशन को संभाला. सोनू ने जिस तरह फैन को बचाया उनके इस अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया. 

Advertisement

सोनू ने शो में हुई इस पूरी घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. वीडियो के कैप्शन में सोनू निगम ने लिखा- ऑडियंस, क्यों पिटने वाले काम करते हो? इस बार तो बचा लिया, हर बार नहीं बचा पाऊंगा.

 

 

सोनू की पोस्ट पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे है. शख्स को सिक्योरिटी से बचाने पर लोग कमेंट सेक्शन में सोनू का शुक्रिया अदा कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि सोनू ने काफी ग्रेसफुली पूरी सिचुएशन को हैंडल किया.

बता दें कि ये पहली बार नहीं हुआ है. सोनू निगम के कॉन्सर्ट में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. फैंस सिक्योरिटी को चकमा देकर स्टेज पर चढ़ चुके हैं. अब सोनू की फैन फॉलोइंग ही इतनी तगड़ी है कि लोग उन्हें देखकर कंट्रोल खो देते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »