Singer Shilpa Rao Performance Stopped: बीच में रोका गया शिल्पा राव का इवेंट, टूटा सिंगर का दिल, इमोशनल होकर बोलीं- ये नहीं होना चाहिए था

मुंबई में बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें एनिवर्सरी शो के दौरान सिंगर शिल्पा राव का परफॉर्मेंस बीच में रोक दिया गया, क्योंकि इवेंट के शेड्यूल में देरी हो गई थी. शिल्पा राव ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जताई और कहा कि उनका दिल टूट गया है.

Advertisement
छलका शिल्पा का दर्द (Photo: Screengrab) छलका शिल्पा का दर्द (Photo: Screengrab)

भावना अग्रवाल

  • मुंबई ,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:31 PM IST

मुंबई में बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें एनिवर्सरी शो में 24 अक्टूबर को सिंगर शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में ही बंद कर दी गई. इवेंट के शेड्यूल में देरी होने के चलते उनका माइक बंद कर दिया गया. जब शिल्पा राव ऑडियंस को धन्यवाद देकर अलविदा कहने की कोशिश कर रही थीं, तभी दूसरे परफॉर्मर कुतले खान ने अपना सेट शुरू कर दिया, जिससे उनका भाषण बीच में ही रुक गया. 

Advertisement

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया और आयोजकों पर खराब टाइम मैनेजमेंट के साथ-साथ सिंगर के साथ बेइज्जती करने का आरोप लगाया. पूरे मामले में शिल्पा राव ने भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की. 

टूटा शिल्पा राव का दिल 

म्यूजिक प्रोजेक्ट की 10वीं एनिवर्सरी पर जो कुछ हुआ उससे सिंगर बहुत दुखी हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि मुंबई, आज रात मेरे दिल का छोटा सा टुकड़ा टूट गया है. इस बात से बहुत ठेस पहुंचीं कि इतनी खूबसूरत चीज हमसे इस तरह छीनी गई. 

 

शिल्पा आगे लिखती हैं कि लेकिन जब म्यूजिक बंद कर दिया गया, तब आप नहीं रुके. आप लोग जिस तरह मेरा नाम ले रहे थे. आपकी आवाज में जो प्यार था, मैंने उसे महसूस किया. आज रात की हमारी कहानी अधूरी रह गई है. मैं वादा करती हूं कि जल्द ही कमबैक करूंगी. मैं हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी मुंबई. 

Advertisement

क्या है विवाद?

शनिवार को मुंबई में हुए इस म्यूजिक फेस्टिवल में शिल्पा राव परफॉर्म कर रही थीं. लेकिन शेड्यूल में देरी के कारण उनका सेट छोटा करना पड़ा. गाने के बीच ही उनका माइक बंद कर दिया गया और स्टेज की लाइट्स भी बदल दी गईं. 

शो के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर आयोजकों की टाइम मैनेजमेंट को लेकर आलोचना की. एक यूजर ने लिखा कि खराब प्रोडक्शन प्लानिंग की वजह से किसी आर्टिस्ट का गाना बीच में रोकना और माइक बंद करना बेहद शर्मनाक है. किसी ने लिखा- मैंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा. काश किसी कलाकार के साथ ऐसा कभी न हो.  

कई लोगों ने कहा कि शिल्पा राव जैसी मशहूर गायिका के साथ यह व्यवहार उनके और दर्शकों, दोनों के प्रति असम्मान था. फैंस ने BMP के आधिकारिक हैंडल को टैग करते हुए माफी और बेहतर प्रबंधन की मांग की.

शिल्पा राव के करियर की बात करें, तो उन्होंने 2007 में संगीत की दुनिया में कदम रखा था. वो ‘चलेया’, ‘बेशरम रंग’, ‘घुंगरू’ और ‘जादू है नया ही’ जैसे हिट गानों के लिए जानी जाती हैं. उनकी आवाज को बॉलीवुड में सबसे अलग और ताकतवर आवाजों में गिना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »