कोरोना पॉजिटिव हुआ सिंगर कुमार सानू का बेटा, तुरंत अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, Video

जान कुमार सानू कोविड-19 के संक्रमण में आ गए हैं. उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. सिंगर ने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कोरोना पर तंज भी कसा है.

Advertisement
बीमार है कुमार सानू का बेटा (Instagram @jaan.kumar.sanu) बीमार है कुमार सानू का बेटा (Instagram @jaan.kumar.sanu)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:15 PM IST

सिंगर कुमार सानू के बेटे और बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट रहे जान कुमार सानू इस समय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. रविवार 12 जुलाई को उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है. जान इस समय अस्पताल में भर्ती हैं, और अपना इलाज करा रहे हैं. सिंगर ने हॉस्पिटल के अंदर से अपना वीडियो भी शेयर किया है. 

अस्पताल में कुमार सानू का बेटा

Advertisement

जान कुमार सानू कोरोना के संक्रमण में उस वक्त आए हैं, जब देश के दूसरे कोनों में भी कोविड-19 के केसेस सामने आ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में आठ केस आए थे, जिसमें से दो की मौत की खबर भी सामने आई थी. अब कुमार सानू के बेटे भी इसकी चपेट में आ गए हैं. हालांकि वो इस पूरी सिचुएशन में भी ह्यूमर ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. 

अपने वीडियो में जान ने लिखा है-  चीन से आया मेरा दोस्त... कोविड को सलाम करो. फिट चेक, आज मैंने अपने पसंदीदा डिजाइनर 'कोकिलाबेन' का आउटफिट पहना है. यहां वुहान वाले कोविड की वजह से भर्ती हूं. सिंगर को कोविड-19 हुआ है, ये सुनकर उनके चाहने वाले थोड़े चिंतित हुए. सभी ने उन्हें जल्द ठीक होने के लिए प्रेरित किया. 

पहली पत्नी के बेटे हैं जान कुमार सानू

Advertisement

आपको बता दें कि जान कुमार सानू, दरअसल कुमार सानू की एक्स-वाइफ रीटा भट्टाचार्या के बेटे हैं. सिंगर ने 1994 में अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था.जान के मुताबिक, जब उनकी मां छह महीने की प्रेग्नेंट थीं, तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे. उन्होंने अकेले ही अपने बेटे को पाला. वो उन्हें ही अपना सबकुछ मानते हैं. 

जान ने अपने पिता कुमार सानू को लेकर कई बड़े दावे किए थे. बिग बॉस शो के दौरान उन्होंने कहा था कि उनके पिता ने कभी उनकी मदद नहीं की थी. उन्हें करियर में कभी सपोर्ट नहीं किया. मगर कुमार सानू ने कहा था कि उन्होंने जान कुमार सानू को काम दिलाने की पूरी कोशिश की थी. जान और कुमार सानू के बीच रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं हैं, मगर जान हमेशा कहते हैं कि चाहे जो भी मतभेद हों, कुमार सानू आखिर में उनके जैविक पिता ही रहेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »