थप्पड़ क्वीन बनीं 'भाभीजी', धुरंधर की पार्टी में रणवीर सिंह को मारा चांटा? फिर लगीं हंसने, Video

धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में सितारों की महफिल सजी. मुंबई में हुए इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची थीं. यहां सौम्या टंडन भी शामिल हुईं, जिन्होंने फिल्म के अपने फेमस थप्पड़ सीन को फिर से क्रिएट किया. सौम्या ने सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर सभी का आभार जताया.

Advertisement
धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी (Photo: Instagram @saumyas_world_) धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी (Photo: Instagram @saumyas_world_)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. मूवी ने पहले ही दिन 200 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. इसी के साथ रणवीर की फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया है. धुरंधर 2 की सुनामी बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक चलने वाली है. बीती रात मुंबई में धुरधंर 2 की सक्सेस पार्टी रखी गई थी. यहां फिल्म की नई पुरानी स्टारकास्ट पहुंची थी. 

Advertisement

धुरंधर के स्टार्स की पार्टी

फिल्म में रहमान डकैत की पत्नी उल्फत के रोल में दिखीं सौम्या टंडन भी पार्टी में पहुंची थीं. सौम्या ने इंस्टा पर सक्सेस पार्टी की अनसीन तस्वीरें पोस्ट की हैं. उन्होंने सिंगर्स, एक्टर्स संग फोटोज को शेयर किया है. सौम्या ने रणवीर सिंह के साथ मूवी का थप्पड़ सीन भी क्रिएट किया. फिल्म के सीन में जब रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) का जनाजा उठ रहा था, सौम्या ने गुस्से में रणवीर यानी हमजा अली मजारी को जोर का थप्पड़ मारा था. इसी सीन को फिल्म की सक्सेस पार्टी में फिर से क्रिएट किया गया.

इससे पहले धुरंधर के पार्ट 1 में सौम्या ने अपने ऑनस्क्रीन पति अक्षय खन्ना उर्फ रहमान डकैत को बेटे की मौत के बाद थप्पड़ मारा था. मूवी से सौम्या के सभी थप्पड़ सीन्स वायरल हुए. सौम्या ने तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा. मूवी के जुड़े सभी कलाकारों का आभार जताया. डायरेक्टर आदित्य धर की भी उन्होंने सराहना की. 

Advertisement

सौम्या ने लिखा- धुरंधर्स के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद ऑफ्टर पार्टी में खूब धमाल मचा. सभी को इतिहास रचने के लिए बधाई. इस कमाल को करने वाले शख्स आदित्य धर और धुरंधर रणवीर सिंह (जिन्होंने मुझे कहा कि सब मुझसे थप्पड़ खाना चाहते थे, फिर मुझे थप्पड़ क्वीन का टैग दिया), सुपर टैलेंटेड यामी गौतम, मुझे कास्ट करने वाले मुकेश छाबड़ा, राइजिंग स्टार सारा अर्जुन को ढेर सारा प्यार. सौम्या ने अपनी पोस्ट में म्यूजिक कंपोजर शाशवत सचदेव, क्रिस्टल डिसूजा, आयशा खान, मानव गोहिल, जुबिन नौटियाल को भी बधाई दी है. 

सौम्या ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो सारा अर्जुन पर प्यार लुटा रही हैं. मुकेश छाबड़ा संग झूम रही हैं. एक वीडियो में वो रणवीर सिंह को थप्पड़ मारने की एक्टिंग कर जोर-जोर से हंसती हैं. सौम्या ने आदित्य धर-यामी गौतम संग भी पोज दिए. सौम्या की धुरंधर की स्टारकास्ट संग ये फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement