बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आई हैं. उनकी नई फिल्म पति पत्नी और वो दो कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई, जिसे ऑडियंस से मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसमें आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी हैं. फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी ठीक-ठाक चल रहा है.
फिल्म पति पत्नी और वो दो की पूरी टीम पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रमोशन में जुटी है. हाल ही में पूरी स्टारकास्ट ने न्यूज 18 से बातचीत के दौरान शादी पर अपनी-अपनी राय शेयर की. सारा अली खान ने रिलेशनशिप पर बात की और खुलासा किया कि वो अपनी जिंदगी में शादी जैसे पवित्र रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं.
शादी पर सारा ने शेयर किए अपने विचार
एक्ट्रेस ने ये फैसला अपने आसपास के एक्सपीरियंस से लिया है. सारा का कहना है- आप अपने अनुभवों और आस-पास जो देखते हो, उसी से बनते हो. थोड़ा सीरियस होकर कहूं तो, मैंने देखा है कि शादी कभी-कभी गलत भी हो सकती है. इसलिए बेहतर यही है कि आप थोड़ा इंतजार करें और सही इंसान के साथ शादी करें.
'जब वो सही वक्त आएगा, तब शादी होगी. मुझे लगता है यही सबसे जरूरी बात है. मैं बिना शादी के भी अच्छे से खुश रह सकती हूं. मुझे कोई कमी महसूस नहीं होती. मुझे किसी दूसरे से खुद को पूरा कराने की जरूरत नहीं है. मैं उसकी तलाश में भी नहीं हूं.' सारा मानती हैं कि उनके शादी सिर्फ किसी की कमी को पूरी करना नहीं. एक्ट्रेस खुद को ग्रीन फ्लैग भी कहती हैं.
उनका कहना है, 'मैं खुद के अंदर एक पूरा इंसान बनना चाहती हूं. अगर मुझे कोई ऐसा इंसान मिल जाए जो मुझे खुशी दे, मुझे प्यार से संभाले और मुझे और अच्छा महसूस कराए, तो वो बहुत अच्छी बात है. लेकिन किसी दूसरे में वो कमी ढूंढना जो मेरे अंदर है, ये सही और टिकने वाली बात नहीं है. ऐसा नहीं करना चाहिए. अभी मैं अपना काम करना चाहती हूं. जो सही इंसान है, वो समय आने पर खुद आ जाएगा. मैं सच में मानती हूँ कि जल्दी का काम शैतान का होता है. इसलिए मैं इन चीजों में जल्दबाजी नहीं करती.'
सारा के पेरेंट्स का हुआ था तलाक
सारा अली खान वैसे सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं. सैफ और अमृता ने अपने करियर में काफी जल्दी शादी कर ली थी. 1991 में दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी और उसी दौरान उन्होंने शादी की. आगे चलकर उन्होंने दो बच्चों सारा और इब्राहिम अली खान को जन्म दिया. लेकिन समय के साथ-साथ उनके रिश्ते में खटास पैदा होने लगी और साल 2004 में वो दोनों अलग हो गए. यही कारण हो सकता है कि सारा अली खान भी शादी करने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहतीं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क