शूट करके क्यों संजय दत्त ने छोड़ी थी 'वेलकम टू द जंगल'? डायरेक्टर ने बताई वजह

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, लेकिन फिल्म देखने के बाद फैंस के मन में एक ही सवाल है कि टीज़र में दिखने वाले संजय दत्त फिल्म से गायब क्यों हैं? अब डायरेक्टर अहमद खान ने इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है.

Advertisement
संजय दत्त ने इस वजह से छोड़ी थी 'वेलकम टू द जंगल' (Photo: Screengrab) संजय दत्त ने इस वजह से छोड़ी थी 'वेलकम टू द जंगल' (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' वैसे तो कॉमेडी फिल्म है, जो फैंस को थिएटर्स में लाफ्टर का सॉलिड डोज दे रही है. लेकिन फिल्म देखकर थिएटर्स से बाहर आने वाले कई लोग वेलकम टू द जंगल का एक सस्पेंस सुलझाते नजर आए. असल में इस फिल्म के टीज़र में कई ऐसे एक्टर्स थे, जो फिल्म में नहीं नजर आए. इन्हीं में से एक संजय दत्त भी हैं.

Advertisement

तीस से ज्यादा स्टार्स को साथ लेकर आई फिल्म में सबके डेट्स और शेड्यूल मैनेज करने में कितनी आफत हुई होगी, ये समझना मुश्किल नहीं है. लेकिन संजय दत्त ने डायरेक्टर को परेशान न करते हुए खुद ही अपनी रिप्लेसमेंट का इंतजाम कर दिया था.

संजय दत्त ने इस वजह से छोड़ी थी वेलकम टू द जंगल

अहमद खान ने 'न्यूज18' से बातचीत में बताया कि संजय दत्त इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड थे. उन्होंने कहा, 'संजू बाबा को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी और वह इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बहुत एक्साइटेड थे. फिल्म में उनके इतने सारे दोस्त थे— जग्गू दादा (जैकी श्रॉफ), अक्षय और बाकी सभी. इसे लेकर वह बहुत खुश थे.' अहमद ने बताया कि संजय ने फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी की थी, लेकिन बाद में उन्हें इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा और डेट्स का क्लैश होने लगा.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जाना था. इतने बड़े एक्टर्स की डेट्स दोबारा मिलना संभव नहीं था, इसलिए हम आगे साथ काम नहीं कर सके.'

संजय दत्त ने खुद निकाला समाधान

अहमद खान ने बताया कि संजय दत्त ने सिर्फ फिल्म छोड़ी नहीं, बल्कि अपनी रिप्लेसमेंट भी खुद दी. उन्होंने कहा कि संजय ने सीधे सुनील शेट्टी को फोन कर उनसे अपना रोल प्ले करने की रिक्वेस्ट की, जो पहले उनके लिए लिखा गया था.

इसके बाद संजय ने जैकी श्रॉफ से बात की और उन्हें वह रोल करने के लिए राजी किया, जो पहले सुनील शेट्टी के हिस्से में था. अहमद ने कहा, 'उन्होंने अपनी गैर-मौजूदगी का समाधान खुद तैयार किया. इसके लिए हम हमेशा बाबा के आभारी रहेंगे.'

वेलकम टू द जंगल में सिर्फ अक्षय ही नहीं, सुनील शेट्टी की कॉमेडी को भी काफी पसंद किया जा रहा है. कॉमेडी से जनता का दिल खुश कर रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार कलेक्शन कर रही है. पहले 4 दिनों में 72 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ वेलकम टू द जंगल हिट बनने के रास्ते पर है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »