डिलीवरी के बाद 100 किलो की हो गई थी एक्ट्रेस, सब्जीवाले तक ने दिया ताना, पति की बात सुन टूटा दिल!

समीरा रेड्डी ने खुलासा किया कि बेटे के जन्म के बाद वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन, हार्मोनल समस्याओं और 100 किलो वजन से जूझ रही थीं. इस दौरान उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन पति अक्षय वर्दे की सलाह ने उनकी जिंदगी बदल दी.

Advertisement
समीरा रेड्डी ने कही दिल की बात (Photo: ITG) समीरा रेड्डी ने कही दिल की बात (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि बेटे हंस के जन्म के बाद वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन, हार्मोनल समस्याओं और तेजी से बढ़े वजन की वजह से पूरी तरह टूट गई थीं. हालत ऐसी हो गई थी कि एक साल के अंदर उनका वजन 100 किलो तक पहुंच गया था.

Advertisement

सब्जीवाला तक देता था ताने!

हाल ही में हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में समीरा ने बताया कि उस वक्त उन्हें लगने लगा था कि उनका करियर और जिंदगी दोनों खत्म हो रहे हैं. लेकिन उनके पति अक्षय वर्दे की एक सलाह ने उनका नजरिया पूरी तरह बदल दिया.

समीरा ने कहा- बेटे के जन्म के बाद मेरा नर्वस ब्रेकडाउन हो गया था. मैं पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजर रही थी. मेरा वजन तेजी से बढ़ा और एक साल में मैं 100 किलो की हो गई. मुझे गंभीर हार्मोनल समस्याएं भी थीं. उस समय मुझे लगा कि यही मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौर है.

समीरा ने यह भी बताया कि उस दौर में अजनबी लोग भी उनके बढ़े हुए वजन पर टिप्पणी करने से नहीं चूकते थे. उन्होंने कहा- सब्जी बेचने वाला भी पूछता था- 'दीदी, आपको क्या हो गया? आप इतनी मोटी कैसे हो गईं?' वहीं कुछ लोग कहते थे- 'अरे, ये वही समीरा रेड्डी हैं? कभी एक्ट्रेस थीं ना? इन्हें क्या हो गया?' समीरा ने कहा कि हां, उस समय उनका वजन काफी बढ़ गया था, लेकिन आज उन्हें इस बात पर कोई शर्म नहीं है.

Advertisement

पति की सलाह ने तोड़ा दिल!

उन्होंने बताया कि उनके पति ने उनसे कहा- तुम हर किसी को जज करने के लिए दोष नहीं दे सकती, क्योंकि लोगों के सामने 'सेक्सी सैम' वाली इमेज तुमने ही बनाई थी. उन्होंने हमेशा तुम्हें ग्लैमरस अंदाज में देखा है. अब अचानक जब तुम बदल गई हो तो लोग सवाल करेंगे.

अक्षय ने आगे समझाया- तुम लोगों को बदल नहीं सकती और न ही उनकी सोच पर कंट्रोल कर सकती हो. इसलिए दूसरों को बदलने की कोशिश मत करो, बल्कि ऐसे लोगों का अपना एक ग्रुप बनाओ जो तुम्हें जैसी हो, वैसे ही स्वीकार करें. यही इस स्थिति से बाहर निकलने का सबसे अच्छा तरीका है.

समीरा ने माना कि शुरुआत में पति की बात सुनकर उन्हें झटका लगा था, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यही सलाह उनके लिए सबसे ज्यादा मददगार साबित हुई.

अब बनीं बॉडी पॉजिटिविटी की आवाज

साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी करने वाली समीरा रेड्डी दो बच्चों की मां हैं. बेटे हंस का जन्म 2015 में और बेटी नायरा का जन्म 2019 में हुआ. पिछले कुछ वर्षों से समीरा सोशल मीडिया पर बॉडी पॉजिटिविटी, मेंटल हेल्थ और मदरहुड से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं और महिलाओं को खुद से प्यार करना सिखाने की कोशिश करती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »