Main Chala Teaser Out: लंबे बालों में Salman Khan का डिफरेंट लुक, साउथ एक्ट्रेस संग दिखा रोमांस

सलमान खान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने सिंगल सॉन्ग 'मैं चला' का टीजर रिलीज किया है. ये गाना भाईजान के फैंस के लिए विजुअल ट्रीट होने वाला है. गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं. फैंस को यूलिया वंतूर संग गुरु रंधावा की जुगलबंदी देखने को मिलेगी. 

Advertisement
सलमान खान-प्रज्ञा जायसवाल सलमान खान-प्रज्ञा जायसवाल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST
  • सलमान के गाने को यूलिया ने दी आवाज
  • सलमान संग साउथ एक्ट्रेस का रोमांस

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के फैंस अपना दिल थामकर बैठ जाइए. 1 दिन बाद भाईजान अपने फैंस को खूबसूरत तोहफा देने वाले हैं. 22 जनवरी को सलमान खान का सिंगल सॉन्ग रिलीज होने वाला है, जो कि कई मायनों में खास है. सलमान खान के साथ इस रोमांटिक गाने में तेलुगू एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल नजर आएंगी. गुडन्यूज यही खत्म नहीं हुई. सलमान खान का ये गाना पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और सलमान खान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर ने गाया है. हो गए ना  आप भी एक्साइटेड...

Advertisement

सलमान खान के गाने का टीजर आउट

सलमान खान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने सिंगल सॉन्ग 'मैं चला' का टीजर रिलीज किया है. ये गाना भाईजान के फैंस के लिए विजुअल ट्रीट होने वाला है. गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं. फैंस को यूलिया वंतूर संग गुरु रंधावा की जुगलबंदी देखने को मिलेगी. 


 

सलमान खान को टीजर में कभी लंबे बालों तो कभी सिख लुक में आप देखेंगे. सलमान और प्रज्ञा को आप रोमांटिक होते देख सकते हैं. गाने की एक झलक देख फैंस क्रेजी हो गए हैं. वे इस गाने की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. सलमान खान के साथ प्रज्ञा की केमिस्ट्री रिफ्रेशिंग नजर आ रही है. जब झलक ही इतनी दमदार है तो गाना कितना मस्त होगा, इसका अंदाजा तो आप लगा ही सकते हैं.

Advertisement


 

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली रिलीज अंतिम थी. इसमें उनके साथ महिमा मकवाना और आयुष शर्मा ने काम किया था. सलमान खान की इस मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. सलमान खान की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. जिसकी रिलीज के इंतजार में फैंस हमेशा से रहते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »