'सलमान खान डर गया' आधी रात को भाईजान की पोस्ट, फैन्स के बीच मची खलबली

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे जिम में पसीना बहाते नजर आए. सलमान की पोस्ट ने फैन्स के बीच उत्साह और चिंता दोनों पैदा कर दी.

Advertisement
सलमान की पोस्ट वायरल (Photo: Instagram @beingsalmankhan) सलमान की पोस्ट वायरल (Photo: Instagram @beingsalmankhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:31 AM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं. वो हर सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं. हाल ही में उन्होंने NEET पेपर लीक मामले में दो पोस्ट शेयर कीं, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा. कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया. इस बीच आधी रात सलमान ने ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसने फैन्स के दिलों में हलचल मचा दी है. 

Advertisement

सलमान को क्या हुआ?
सलमान खान ने आधी रात सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. शर्टलेस सलमान सिर पर व्हाइट कलर की टॉवल रखे हुए दिख रहे हैं. वो गुस्से से मिरर की ओर देख रहे हैं. सलमान की तस्वीर के साथ उनका लिखा गया कैप्शन भी चर्चा में है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि  सलमान खान डर गया... हम्म्म्म्म जो डर गया वो मर गया. 

भाईजान की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि सलमान भाई, तुम्हें किसी से डर नहीं लगता, ये हर कोई जानता है. दूसरे ने लिखा भाईजान हम हमेशा आपसे प्यार करेंगे. दूसरे ने लिखा कि भाई तबाही मचा दी. कई लोगों ने पूछा कि सलमान भाई सब ठीक है ना. कई लोगों ने उनकी फोटो पर फायर इमोजी बनाई.

Advertisement

एक ने लिखा कि भाई जितना मुझे पता है डर नाम का शब्द आपकी डिक्शनरी में नहीं है. अन्य ने लिखा कि भाई का नया स्टाइल. कई लोगों ने फोटो पर हार्ट और फायर इमोजी बनाया. 

क्यों ट्रोल हुए थे सलमान?
सलमान खान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा, स्टूडेंट्स हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं, चाहे शिक्षा का सवाल हो या उनकी सुरक्षा का. उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि वो पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. इसलिए सभी छात्र अपने घर लौट जाएं और अपने पेरेंट्स के साथ रहें. सोनम अब सब हो गया भाई इसे और आगे मत बढ़ाइए. अगर भविष्य में जरूरत पड़ी, तो फिर लड़ेंगे. पर मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी. अब कुछ खा लीजिए. अगर चाहें तो मैं अपने घर से आपके लिए खाना भेज दूंगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »