आधी रात सलमान खान ने संजय दत्त को लगाया गले, हुए इमोशनल, बोले- अल्लाह बड़े भाई को खुश रखे

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने संजय दत्त के साथ भावुक कैप्शन के साथ एक फोटो शेयर की है. इस पोस्ट में दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आए और सलमान ने संजय को अपना बड़ा भाई बताया.

Advertisement
सलमान-संजय का मिलन (Photo: Instagram@beingsalmankhan) सलमान-संजय का मिलन (Photo: Instagram@beingsalmankhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव हो गए हैं. सलमान अपनी पोस्ट के जरिए फैन्स का ध्यान खींच रहे हैं. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर नई पोस्ट शेयर की है. दबंग खान ने शुक्रवार देर रात एक खास इंसान के साथ फोटो शेयर की, जिसे उन्होंने अपना बड़ा भाई बताया. आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के भाईजान के बड़े भइया कौन हैं. 

Advertisement

कौन हैं सलमान के बड़े भइया?
सलमान खान इंडस्ट्री के फेवरेट सुपरस्टार्स में से एक हैं. वो छोटा हो या बड़ा हर शख्स को बेइंतिहा प्यार देते हैं. इंस्टाग्राम पर उन्होंने संजय दत्त के साथ फोटो शेयर की. तस्वीर में दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आए. फोटो में देखा जा सकता है कि सलमान और संजय दत्त ने एक-दूसरे को गले लगाया हुआ है.

सलमान ने संजय दत्त के साथ फोटो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा- बाबा फॉरेएवर बाबा और बाबा, बाबा होता है. संजू बाबा है हम सब के बाबा और संजू बाबा अब अपने बच्चों का बाबा, मेरा बड़ा भाई संजय दत्त, अल्लाह, भगवान, जीसस सब इस आदमी को खुश रखे, आइ लव यू बाबा. सलमान की तस्वीर और कैप्शन संजय दत्त के लिए उनका प्यार बंया कर रहा है. संजय दत्त भी कई बार ये कह चुके हैं कि वो इंडस्ट्री में सलमान के सबसे ज्यादा करीब हैं. 

Advertisement

फैन्स ने लुटाया प्यार 
संजय दत्त और सलमान खान के भाईचारे की तस्वीर देखकर फैन्स खुश हो उठे हैं. एक ने लिखा ने भाईचारा ऑन टॉप. दूसरे ने कहा कि इंडस्ट्री के दो दिग्गज एक फ्रेम में हैं. अन्य ने लिखा कि इस दोस्ताने को किसी की नजर ना लगे. एक ने कहा कि भाईजान लव यू. कई लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी बनाई.

बता दें कि संजय दत्त और सलमान खान कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिसमें चल मेरे भाई और साजन जैसी मूवीज शुमार हैं. दोनों ही फिल्मों में संजय और सलमान की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »