'सॉरी भाईजान', पैपराजी ने सलमान खान से मांगी माफी, एक्टर ने दिखाया बड़ा दिल

सलमान खान मंगलवार की रात पैपराजी पर काफी बुरी तरह भड़कते हुए नजर आए थे. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कई सारी क्रिप्टिक पोस्ट करके उन्हें फटकार भी लगाई थी. लेकिन बीती रात पैप्स पर सलमान का गुस्सा शांत भी हो गया.

Advertisement
सलमान ने दिखाया बड़ा दिल (Photo: Yogen Shah) सलमान ने दिखाया बड़ा दिल (Photo: Yogen Shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

सुपरस्टार सलमान खान को बेहद कम बार किसी पर गुस्सा होते हुए देखा जाता है. लेकिन वो जब भी किसी से नाराज होते हैं तो सामने वाला खौफ में आ ही जाता है. मंगलवार की रात सलमान का गुस्सा पैपराजी पर फूटा. मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल के बाहर सुपरस्टार ने पैप्स को फटकार लगाई थी. 

दरअसल सलमान अस्पताल में अपने किसी करीबी से मिलने गए थे. वहां पैप्स भी पहुंचे जिन्होंने जोर-जोर से सलमान का नाम लेना शुरू किया. बाद में जब सुपरस्टार अस्पताल से बाहर आए, तो वो पैप्स से बड़े नाराज दिखे. कुछ घंटों बाद सलमान ने इंस्टाग्राम पर कई सारे क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए, जिसमें उनका पैप्स पर गुस्सा साफ-साफ झलक रहा था. 

Advertisement

सलमान से पैप्स ने मांगी माफी

सलमान और पैपराजी के बीच हुई इस घटना पर कई लोगों का ध्यान गया. अधिकतर लोग एक्टर के सपोर्ट में खड़े हुए नजर आए. पैपराजी को भी अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने सलमान खान से सबके सामने माफी मांगी. बीती रात बुधवार को रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी रखी गई थी, जहां सुपरस्टार भी पहुंचे थे. 

सलमान के आते ही पैप्स ने उन्हें 'सॉरी भाई, सॉरी भाई' बोलना शुरू कर दिया. सुपरस्टार ने वहां अपना बड़ा दिल दिखाते हुए उनके कैमरा पर पोज दिए और उनकी माफी भी स्वीकार की. कुछ देर बाद सलमान, रितेश देशमुख के साथ पैप्स के लिए ही बाहर आए. दोनों ने मिलकर कैमरा पर पोज दिए.

इस दौरान भी पैप्स लगातार सुपरस्टार से माफी मांग रहे थे. तब सलमान ने उनसे जोर से सॉरी कहने के लिए कहा और पैप्स संग थोड़ी मस्ती भी की. रितेश देशमुख भी सलमान का मस्ती भरा अंदाज देखकर खुद की हंसी नहीं रोक पाए. फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी से सलमान के कई सारे वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.  

Advertisement

बात करें सलमान के वर्क फ्रंट की, तो वो इन दिनों वामसी पैदिपल्ली संग अपनी नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. कहा जा रहा है कि एक्टर अपनी फिल्म जल्द मनाली में शूट करने वाले हैं, जो इस महीने के अंत से शुरू होगी. वहीं इसके पूरा करने के बाद वो अक्टूबर के दौरान राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement