जनवरी 2020 में दिखा था सैफ का दमदार अंदाज, क्या इस साल तांडव से कायम रख पाएंगे वही जलवा?

तांडव एक मल्टी स्टारर वेब सीरीज है जिसमें सैफ अली खान समर प्रताप सिंह का किरदार निभाते नजर आएंगे. सीरीज का बड़ा हिस्सा पटौदी पैलेस में शूट किया गया है जिसे लेकर बीते दिनों काफी खबरें आती रहीं.

Advertisement
सैफ अली खान सैफ अली खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:47 AM IST

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के लिए साल 2020 की शुरुआत काफी दमदार रही थी. पिछले साल 10 जनवरी को उनकी फिल्म तानाजी रिलीज हुई थी जिसमें सैफ ने निगेटिव रोल प्ले किया था. सैफ अली खान ने इस फिल्म में उदयभान सिंह राठौर का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और OTT पर भी इसे खूब प्यार मिला.

Advertisement

इस बार भी साल की शुरुआत में सैफ का एक मेगाप्रोजेक्ट दर्शकों के लिए तोहफा बनकर आ रहा है. सैक्रेड गेम्स के जरिए नेटफ्लिक्स को भारत में जबरदस्त हाइप दिला चुके सैफ की अब एक बड़ी सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आने जा रही है. सीरीज का नाम है तांडव और इसका ट्रेलर बीते दिनों ही सोशल मीडिया पर रिलीज किया जा चुका है जिसके बाद फैन्स को बेसब्री से इस सीरीज का इंतजार है.

तांडव एक मल्टी स्टारर वेब सीरीज है जिसमें सैफ अली खान समर प्रताप सिंह का किरदार निभाते नजर आएंगे. सीरीज का बड़ा हिस्सा पटौदी पैलेस में शूट किया गया है जिसे लेकर बीते दिनों काफी खबरें आती रहीं. सीरीज में सैफ अली खान के अलावा डिंपल कपाड़िया, जीशान आयूब, कृतिका कामरा, सुनील ग्रोवर, डिनो मोर्या और अनूप सोनी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सैफ बीते साल की तरह इस साल भी दमदार शुरुआत ले पाएंगे.

Advertisement

क्या हैं हिट होने की संभावनाएं?
सीरीज का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है जो कि सलमान खान स्टारर कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. सीरीज को लिखा है आर्टिकल-15 और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिख चुके गौरव सोलंकी ने और कुछ हिस्सा खुद अली ने पूरा किया है. एक्टिंग की बात करें तो सभी एक से बढ़कर एक दिग्गज अभिनेता हैं तो ऐसे में माना ये जा रहा है कि सीरीज के हिट होने की बड़ी संभावना है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »