किसानों के लिए पंजाबी सिंगर ने बनाया खाना, पकौड़े तलते हुए शेयर किया वीडियो

इन तस्वीरों और वीडियोज को खुद रुपिंदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. मालूम हो कि किसान कृषि कानूनों में संशोधन किए जाने की मांग लंबे वक्त से कर रहे हैं और इसी में उनका साथ निभाते हुए रुपिंदर हांडा की ये तस्वीरें टिकरी बॉर्डर से सामने आई हैं.

Advertisement
रुपिंदर हांडा रुपिंदर हांडा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकार कर रहे हैं. तमाम पंजाबी सिंगरों ने किसानों के सपोर्ट में गाने गाए हैं और अब सोशल मीडिया पर सामने आई नई तस्वीरों में सिंगर रुपिंदर हांडा किसानों के लिए रोटियां व ब्रेड पकौड़े बनाती नजर आ रही हैं.

इन तस्वीरों और वीडियोज को खुद रुपिंदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. मालूम हो कि किसान कृषि कानूनों में संशोधन किए जाने की मांग लंबे वक्त से कर रहे हैं और इसी में उनका साथ निभाते हुए रुपिंदर हांडा की ये तस्वीरें टिकरी बॉर्डर से सामने आई हैं. पोस्ट के कैप्शन में रुपिंदर ने लिखा- आज भी लंगर सेवा दे रहे हैं. वाहेगुरु भला करे.

Advertisement

इन तस्वीरों और वीडियो में रुपिंदर को ब्रेड पकौड़े बनाने के लिए बेसन फेंटते और फिर रोटियां बेलते देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों और वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है. बता दें कि पंजाबी सिंगर जहां अपने गानों से किसान आंदोलन में नई जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वो आर्थिक मदद भी कर रहे हैं.

दिलजीत ने दान किए एक करोड़ रुपये
बीते दिनों पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों को सर्दी से बचाने के लिए एक करोड़ रुपए दान दिए हैं. इन पैसों से किसानों को गर्म कपड़े मुहैया करवाए जाएंगे. ठंड के मौसम में पंजाब के किसान और बुजुर्ग सिंघू बॉर्डर पर बैठकर धरना दे रहे हैं. ऐसे में दिलजीत ने सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »