राजीव कपूर: जिन्हें एक फिल्म ने बनाया रातोरात स्टार, लेकिन फ्लॉप रहा करियर

राजीव कपूर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं. उन्होंने पापा राज कपूर के डायरेक्टोरियल वेंचर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म का नाम था राम तेरी गंगा मैली हो गई. फिल्म 1985 में रिलीज हुई थी.

Advertisement
राजीव कपूर राजीव कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और पूर्व अभिनेता राजीव कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे. 9 फरवरी को उनका निधन हो गया. कपूर खानदान के लिए ये मुश्किल समय है. राजीव, रणधीर और ऋषि कपूर दोनों भाइयों से छोटे थे. ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी. राजीव कपूर के जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

Advertisement

एक नजर में राजीव कपूर की करियर जर्नी

राजीव ने भी अपने दोनों भाइयों की तरह बॉलीवुड में हाथ आजमाया था और काफी समय तक काम भी किया. लेकिन राजीव की झोली में भाई ऋषि कपूर जैसी कामयाबी नहीं आई. उनकी पहली फिल्म ने उन्हें रातोरात स्टार तो बनाया, लेकिन फिर करियर चला नहीं. 

इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू
राजीव कपूर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं. उन्होंने पापा राज कपूर के डायरेक्टोरियल वेंचर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म का नाम था राम तेरी गंगा मैली हो गई. फिल्म 1985 में रिलीज हुई थी. फिल्म में मंदाकिनी उनके अपोजिट रोल में थीं. फिल्म को शानदार सक्सेस मिली. राजीव पहली ही फिल्म से स्टार बन गए. लेकिन  इसके बाद उनकी किसी भी फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. 

इन फिल्मों में राजीव ने किया काम
राजीव आसमान, मेरा साथी, लावा, जबरदस्त, लवर बॉय, अंगारे, प्रीति, जलजला, हम तो चले परदेश, शुक्रिया, नाग नागिन जैसी फिल्मों में काम किया. मगर कोई भी फिल्म सफलता नहीं छू पाई. वो आखिरी बार फिल्म जिम्मेदार में 1990 में नजर आए. इसके बाद उन्होंने फिल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस करना शुरू किया. 

Advertisement

प्रोड्यूस भी की फिल्में
राजीव कपूर ने कुछ फिल्में प्रोड्यूस की. उन्होंने 1996 में आई फिल्म प्रेम ग्रंथ और 1991 की फिल्म हिना को प्रोड्यूस किया था.  हिना और प्रेम ग्रंथ में ऋषि कपूर लीड रोल में थे. फिल्म प्रेम ग्रेंथ को राजीव ने डायरेक्ट भी किया था. हालांकि, ये फिल्म कमिर्शियली चली नहीं. इसके अलावा 1999 में आ अब लौट चलें  को भी राजीव ने ही प्रोड्यूस किया था.

इसके बाद वो इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं दिखे.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »