'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर कम और सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर चर्चा में हैं. खबर है कि ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर अपने करीबी को-स्टार्ट्स और इंडस्ट्री के पुराने साथियों को अनफॉलो कर दिया है.
सोशल मीडिया के दौर में जब किसी का 'फॉलो' या 'अनफॉलो' करना रिश्तों की गवाही देता है, ऐसे में ऋषभ के इस कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. लोग हैरान हैं कि क्या ऋषभ और उनके साथियों के बीच सब कुछ ठीक है या नहीं?
'बैंगलोर टाइम्स' सहित कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि ऋषभ शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी 'कांतारा: चैप्टर 1' की को-एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत और करीबी दोस्त व एक्टर राज बी. शेट्टी को अनफॉलो कर दिया है. अगर आप ऋषभ की 'फॉलोइंग' लिस्ट चेक करेंगे, तो अब वहां इन दोनों सितारों के नाम नजर नहीं आते.
यह खबर इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि राज बी. शेट्टी और ऋषभ की बॉन्डिंग इंडस्ट्री में काफी फेमस रही है. फैंस अब यह जानने को बेताब हैं कि क्या यह कोई तकनीकी वजह है या फिर वाकई इन कलाकारों के बीच कोई तनाव चल रहा है.
प्रोडक्शन हाउस से भी बनाई दूरी
हैरानी की बात सिर्फ को-स्टार्स तक सीमित नहीं है. ऋषभ ने 'कांतारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी 'होम्बले फिल्म्स' को भी अपनी लिस्ट से हटा दिया है. हालांकि, यहां एक पेंच यह भी है कि भले ही उन्होंने कंपनी के आधिकारिक पेज को अनफॉलो कर दिया हो, लेकिन वे इसके प्रमुख विजय किरागंदूर को अभी भी फॉलो कर रहे हैं. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि ऋषभ ने ऐसा क्यों किया, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह महज एक 'रूटीन क्लीनअप' भी हो सकता है और कोई गंभीर विवाद भी.
अगर ऋषभ के काम की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' में देखा गया था, जिसका निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया था. यह फिल्म पहली 'कांतारा' की कहानी से कई सौ साल पीछे ले जाती है. फिल्म में ऋषभ के साथ जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया जैसे कलाकारों ने शानदार काम किया है.
aajtak.in