रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया छोड़ने का किया ऐलान, हुईं इमोशनल, बोलीं- खुद से दूर हो गई

रिया चक्रवर्ती की लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस को परेशान कर दिया है. फैंस रिया को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि एक्ट्रेस ने अचानक सोशल मीडिया से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है.

Advertisement
सोशल मीडिया से दूर हुईं रिया चक्रवर्ती (Photo: Instagram: @rhea_chakraborty) सोशल मीडिया से दूर हुईं रिया चक्रवर्ती (Photo: Instagram: @rhea_chakraborty)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

सितारों की जिंदगी कैमरे पर जितनी ग्लैमर और चकाचौंध से भरी लगती है, असल में उतनी होती नहीं है. पब्लिक पर्सनेलिटी होने की वजह से सितारों के हर एक्शन को जज किया जाता है. खासकर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. ऐसे में रिया ने अब सोशल मीडिया से कुछ वक्त के लिए दूर होने का ऐलान कर दिया है. 

Advertisement

क्या दुखी हैं रिया चक्रवर्ती?

रिया चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल का जिक्र किया है. एक्ट्रेस ने कहा कि शोर-शराबे के बीच वो खुद को मिस कर रही हैं और खुद के साथ वक्त बिताना चाहती हैं. रिया ने कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाने का ऐलान भी किया है. 

 

रिया ने पोस्ट में क्या लिखा?

रिया ने अपनी इमोशनल पोस्ट में लिखा- पिछले कुछ वक्त से मैं खुद को मिस कर रही हूं. लगातार होने वाला शोर, स्क्रॉलिंग और चीजों को साथ बनाए रखने की कोशिश अब उम्मीद से ज्यादा भारी लगने लगी है. मैं ऐसी जगह होने को मिस करती हूं, जहां मुझे कैप्चर न किया जाए. मैं शांत रहने को मिस करती हूं. इसलिए मैं कुछ वक्त के लिए पीछे हट रही हूं. ताकि थोड़ा स्लो हो सकूं, गहरी सांस ले सकूं और रियल चीजों से दोबारा कनेक्ट कर सकूं. पोस्ट करने के बजाए मैं उन मोमेंट्स को जीना चाहती हूं. जल्दी मिलेंगे. रिया. 

Advertisement

रिया की इस पोस्ट ने फैंस को उदास कर दिया है. फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर वो किस चीज को लेकर इतना दुखी हैं कि अब अकेले रहना चाहती हैं. कई लोग उन्हें खुश रहने की सलाह दे रहे हैं. 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से रिया की जिंदगी काफी ज्यादा बदल गई है. उनपर कई आरोप लगे, जिसके बाद उन्हें जेल तक जाना पड़ा. रिया को काम मिलना बंद हो गया था. उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. मुश्किलों से निकलकर उन्होंने कमबैक किया था. लेकिन अब शोर-शराबे से दूर वो खुद के साथ समय बिताना चाहती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »