'करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा किरदार', श्रीराम बनने में डरे रणबीर कपूर, कैसे निभाया किरदार?

रणबीर कपूर के लिए भी भगवान श्रीराम का किरदार निभाना यादगार अनुभव रहा. कौन बनेगा करोड़पति शो में रणबीर कपूर ने बताया कि जब उन्हें पहली बार भगवान राम का किरदार ऑफर हुआ तो उन्हें डर लग रहा कि वह इस किरदार को अच्छे से कर पाएंगे की नहीं. उन्होंने अमिताभ के सामने अपने किरदार से जुड़ी बातें शेयर की.

Advertisement
श्रीराम का किरदार निभाने से डर रहे थे रणबीर (Photo: Social Media) श्रीराम का किरदार निभाने से डर रहे थे रणबीर (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

फिल्मों में ऐसे कई किरदार होते हैं जिसे निभाना किसी एक्टर के लिए यादगार बन जाता है. रणबीर कपूर के लिए भी भगवान श्रीराम का किरदार निभाना यादगार अनुभव रहा. फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर का कहना है कि यह किरदार निभाना उनके लिए सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. 

रणबीर कपूर ने अपनी भावनाओं को 'कौन बनेगा करोड़पति' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में शेयर किया. उन्होंने बतया कि ये किरदार मिलने पर उनको सबसे पड़ी जिंता ये थी कि वो उस किरदार को सही से कर पाएंगे कि नहीं, क्योंकि भगवान श्रीराम के साथ करोड़ो लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. इस दौरान उन्होंने बताया कि भगवान राम की भूमिका उनके लिए सिर्फ एक एक्टिंग का अवसर नहीं रहा, बल्कि इससे उन्हें खुद को समझने और एक बेहतर इंसान बनने का मौका मिला.

Advertisement

भगवान राम की भूमिका निभाने से डरे रणबीर

अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत में रणबीर कपूर ने बताया कि जब उन्हें पहली बार भगवान राम का किरदार ऑफर हुआ तो उन्हें डर लग रहा था कि वह इस किरदार को न्याय दिला पाएंगे की नहीं. 

रणबीर ने कहा, 'जब मुझे ये रोल ऑफर हुआ तब मैं जानता था कि ये सिर्फ रोल नहीं है एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी. मेरा पहला डर था कि क्या में इसके काबिल हूं, क्या मैं ये कर पाऊंगा, प्रभु श्रीराम से करोड़ो लोगों की आस्था जुड़ी हुई है.'

आगे उन्होंने कहा, 'बहुत जल्द ये डर आभार में बदला कि मुझे इस उम्र में ये जिम्मेदारी मिली है एक अच्छा इंसान बनने का उसी दौरान में पहली बार पिता बना मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ. मैं यहीं मनता हूं की ये भगवान की देन है कि मुझे एक बेहतर इंसान बनने का मौका मिला, गहराई से रामायण को समझने का मौका मिला, अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला.'

Advertisement

रणबीर कपूर ने कहा कि भगवान श्रीराम के जैसा बनना तो संभव नहीं है लेकिन उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की कोशिश हर इंसान के लिए बड़ी बात होती है.

बता दें कि रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन की यह खास बातचीत कौन बनेगा करोड़पति के दिवाली स्पेशल एपिसोड में दिखाई देगी. शो का प्रसारण 29 और 30 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »