रामायण में 'ब्रह्मा' की एंट्री, कैसे बदल गए रणबीर कपूर के होंठों के मूवमेंट

लॉस एंजेलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में रामायण का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ और यहां फिल्म की इंग्लिश डंबिंग दिखाई गई. फिल्म की इंग्लिश डंबिंग में ब्रह्मा एआई का यूज किया गया.

Advertisement
रामायण की डंबिंग में ब्रह्मा एआई का इस्तेमाल. (Photo: ITG) रामायण की डंबिंग में ब्रह्मा एआई का इस्तेमाल. (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

रामायण जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. इसे लेकर फैंस बेकरार हैं. हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रामायण का प्रीमियर हुआ. फिल्म को अंग्रेजी डबिंग में ब्रह्मा AI का इस्तेमाल किया गया है. लेकिन ये ब्रह्मा एआई है क्या?

लॉस एंजेलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में रामायण का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ और यहां फिल्म की इंग्लिश डंबिंग दिखाई गई. फिल्म की इंग्लिश डंबिंग में ब्रह्मा एआई का यूज किया गया. ये दरअशल एक लिंप सिंक तकनीक है, जिसका इस्तेमाल रामायण के अंग्रेजी ट्रेलर में कलाकारों के होंठों की हरकत को अंग्रेजी संवादों के मुताबिक ढालने के लिए किया गया है. 

Advertisement

इस टेक्निक का मकसद है कि फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में देखने वाले दर्शकों को ऐसा अनुभव मिले, जैसे पर्दे पर मौजूद कलाकार उसी भाषा में संवाद बोल रहे हों.

लेकिन ये टेक्निक काम कैसे करती है?

मान लीजिए, रणबीर कपूर राम के किरदार में हिंदी में कोई संवाद बोलते हैं. हिंदी में किसी शब्द को बोलते समय होंठ जिस तरह खुलते और बंद होते हैं, जरूरी नहीं कि अंग्रेजी में उसी अर्थ का संवाद बोलते समय भी उनकी हरकत वैसी ही हो. सामान्य डबिंग में आवाज तो दूसरी भाषा में सुनाई देती है, लेकिन पर्दे पर कलाकार के होंठ मूल भाषा के हिसाब से चलते दिखाई देते हैं. इससे कई बार आवाज और दृश्य के बीच तालमेल की कमी महसूस होती है.

ब्रह्मा AI इसी समस्या को दूर करने की कोशिश करता है. पहले दूसरी भाषा के संवाद तैयार किए जाते हैं और उनकी रिकॉर्डिंग होती है. इसके बाद एक्सपर्ट्स यह तय करने में मदद करते हैं कि नए डायलॉग्स के हिसाब से कलाकार के होंठ किस तरह चलने चाहिए फिर AI तकनीक की मदद से पर्दे पर कलाकार के मुंह और होंठों की हरकत को नई आवाज के साथ मिलाया जाता है. नतीजा यह होता है कि अंग्रेजी डायलॉग सुनते हुए रणबीर, यश या साई पल्लवी के होंठ भी अंग्रेजी उच्चारण के अनुकूल चलते दिखाई दे सकते हैं. 

Advertisement

कब रिलीज होगी रामायण?

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' पांच नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बीच 28 अक्टूबर तक के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पांच देशों में विदेशी एडवांस बुकिंग से 2.58 मिलियन डॉलर की कमाई की है.

इन प्री-सेल्स में सबसे बड़ा हिस्सा उत्तरी अमेरिका का है, जहां 1.91 मिलियन डॉलर की एडवांस बुकिंग हुई है. भारत में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन की कुल एडवांस बिक्री 14.07 करोड़ रुपये है, जबकि ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर आंकड़ा 11.35 करोड़ रुपये है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »