Ramayana vs Godzilla Minus Zero: रामायण को मिली इस जापानी फिल्म से तगड़ी टक्कर, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ी

इंडिया में रामायण भले ही दिवाली के कारण कमाई करने में स्ट्रगल करती नजर आ रही हो. लेकिन बाहर इसे जापानी फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो की वजह से तगड़ा कॉम्पिटीशन मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर ये थोड़ी सी पिछड़ती हुई नजर आई है.

Advertisement
रामायण को मिला कॉम्पिटीशन (Photo: ITGD) रामायण को मिला कॉम्पिटीशन (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST

दिवाली के मौके पर नमित मल्होत्रा ने अपनी फिल्म रामायण रिलीज की, जिसे ज्यादातर लोगों से अच्छे रिव्यू मिले. लेकिन त्योहार के कारण इसे बॉक्स ऑफिस पर हल्का स्ट्रगल करना पड़ रहा है. जिस बजट की ये फिल्म है, उस मुताबिक इसकी कमाई अभी नहीं हो रही है. इंडिया से बाहर भी फिल्म को कॉम्पिटीशन का सामना करना पड़ा है. 

रामायण को मिल रही टक्कर

Advertisement

5 नवंबर को रामायण के साथ विदेशी सिनेमाघरों में जापानी फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो भी रिलीज हुई थी. इसे 6 नवंबर को रिलीज किया गया. अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रामायण ने ठीक-ठाक शुरुआत ली, लेकिन उसके ठीक सामने गॉडजिला एक तगड़ी ओपनिंग लेने में कामयाब हुई. 

रणबीर कपूर की फिल्म ने अमेरिका और कनाडा में रिलीज के पहले दिन 3.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 29 करोड़ रुपये की कमाई की. इसमें बुधवार को हुए पेड प्रीव्यू की कमाई भी शामिल है. हालांकि, फिल्म को जापानी मॉन्स्टर फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर मिली. 

डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, रामायण अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड पर करीब 6 मिलियन डॉलर की कमाई कर सकती है. वहीं, गॉडजिला माइनस जीरो ने सिर्फ अपने पेड प्रीव्यू से ही 6.7 मिलियन डॉलर कमा लिए हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में 30 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कारोबार कर सकती है. एक तरफ जहां रामायण नॉर्थ अमेरिका में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है, वहीं गॉडजिला माइनस जीरो इस वीकेंड रिलीज हुई फिल्मों में सबसे आगे निकलती दिख रही है.

Advertisement

कुछ दिनों में ही रामायण से आगे निकलेगी गॉडजिला

ताकाशी यामाजाकी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 6.7 मिलियन डॉलर की कमाई की है. शुक्रवार को फिल्म ने प्रीव्यू की कमाई मिलाकर 3,254 सिनेमाघरों से 13.5 मिलियन डॉलर का कारोबार किया. अनुमान है कि फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में 30 से 33 मिलियन डॉलर तक कमा सकती है. अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो ये डिस्ट्रीब्यूटर GKIDS के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग होगी. साथ ही नॉर्थ अमेरिका में किसी लाइव-एक्शन विदेशी भाषा की फिल्म के लिए भी नया रिकॉर्ड बन सकता है.

दर्शकों और क्रिटिक्स को भी फिल्म काफी पसंद आ रही है. रॉटेन टोमाटोज पर इसे क्रिटिक्स से 90 फीसदी और दर्शकों से 96 फीसदी रेटिंग मिली है. इस फिल्म का सीक्वल 2023 में रिलीज हुई 'गॉडजिला माइनस वन' की सफलता के बाद बनाया गया है. पिछली फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में अपने ओपनिंग वीकेंड पर 11.4 मिलियन डॉलर कमाए थे. बाद में इसका अमेरिका में कुल कलेक्शन 57.1 मिलियन डॉलर और इंटरनेशनल मार्केट में 56.9 मिलियन डॉलर रहा था.

अमेरिका में ये कमाई ऐसे समय पर हो रही है, जब रामायण भारत और दूसरे विदेशी बाजारों में भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में दूसरे दिन 48.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 112.90 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 221.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि छोटी दिवाली यानी शनिवार को रामायण अपनी रफ्तार पकड़ चुकी है. देखना है कि पहले वीकेंड तक ये कुल कितना कमाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »