रामायण की उर्मिला बनीं सोनिया बलानी, महसूस किया लक्ष्मण की पत्नी का दर्द, भावुक होकर बोलीं- ऐसा त्याग मेरे बस का नहीं

रणबीर कपूर की रामायण में उर्मिला का किरदार निभा रहीं सोनिया बलानी ने बताया कि शादी के तुरंत बाद पति से दूर रहने का त्याग कितना मुश्किल था, जानें फिल्म और उनके किरदार से जुड़े दिलचस्प खुलासे.

Advertisement
उर्मिला का दर्द देख रो पड़ीं एक्ट्रेस? (Photo: Screengrab) उर्मिला का दर्द देख रो पड़ीं एक्ट्रेस? (Photo: Screengrab)

सना फरज़ीन

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

रणबीर कपूर की 'रामायण' में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभा रहीं सोनिया बलानी ने अपने रोल को लेकर दिल की बात कही है. एक्ट्रेस के मुताबिक, उर्मिला का त्याग आज के दौर में सोच पाना भी मुश्किल है.

नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. इसी बीच फिल्म में उर्मिला का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस सोनिया बलानी ने अपने रोल को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. सोनिया का कहना है कि वह आज भी यह समझ नहीं पातीं कि उर्मिला ने शादी के तुरंत बाद इतना बड़ा त्याग कैसे कर दिया था.

Advertisement

उर्मिला नहीं, शूर्पणखा बनना चाहती थीं सोनिया

India Today से बातचीत में सोनिया ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने शूर्पणखा के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था. उन्हें यह किरदार ज्यादा दिलचस्प लगा था, क्योंकि ग्रे शेड वाले किरदारों में एक कलाकार को अपनी एक्टिंग दिखाने के ज्यादा मौके मिलते हैं. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. महज एक दिन के भीतर उन्हें उर्मिला के रोल के लिए फाइनल कर दिया गया.

सोनिया ने कहा कि शुरुआत में उन्हें उर्मिला के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे उन्होंने किरदार को समझा, वह उससे जुड़ती चली गईं.

'शादी के तुरंत बाद इतना बड़ा त्याग कैसे किया?'

उर्मिला के त्याग पर बात करते हुए सोनिया ने कहा कि लक्ष्मण जब राम और सीता के साथ वनवास पर गए, तब उर्मिला ने महल में रहकर उनसे अलग रहने का फैसला स्वीकार किया. एक्ट्रेस के मुताबिक, आज की पीढ़ी की महिला होने के नाते उनके लिए इतने बड़े त्याग की कल्पना करना भी मुश्किल है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि शादी के तुरंत बाद अपने पति से इतने लंबे समय तक दूर रहना और फिर भी इतनी हिम्मत दिखाना आसान नहीं हो सकता. सोनिया आज भी यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि उर्मिला के अंदर इतनी ताकत कहां से आई थी.

साई पल्लवी में दिखी सीता जैसी सादगी

फिल्म के सेट पर सोनिया को साई पल्लवी का साथ भी खूब पसंद आया. सीता का किरदार निभा रहीं साई को उन्होंने बेहद शांत, जमीन से जुड़ी और प्यारी इंसान बताया. सोनिया के मुताबिक, साई सेट पर उन्हें बड़ी बहन की तरह गाइड करती थीं और उनका व्यवहार काफी हद तक सीता के किरदार जैसा ही है.

वहीं, सोनिया ने निर्देशक नितेश तिवारी की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान वह अक्सर ब्रेक में नितेश से बातचीत करती थीं और उनसे फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीखती थीं.

टीवी से दूरी बनाकर नए किरदार तलाश रहीं सोनिया

सोनिया ने फिल्म के सेट को अपने करियर का सबसे व्यवस्थित सेट बताया. उनके मुताबिक, इतने बड़े प्रोजेक्ट के बावजूद वहां अफरा-तफरी नहीं थी और हर काम बेहद सलीके से होता था. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह अब टीवी से दूरी बनाकर अलग-अलग तरह के किरदार निभाना चाहती हैं. फिलहाल वह एक शॉर्ट फिल्म भी लिख रही हैं, जिसे अगले महीने डायरेक्ट करने की योजना है.

Advertisement

बता दें कि 'रामायण पार्ट 1' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »