Ramayana Ravana Tandav Song Review: त्रिशूल-डमरू लेकर यश ने किया शिव तांडव, रौद्र रूप देख खड़े होंगे रोंगटे

रामायण की टीम ने यश के रावण तांडव सॉन्ग के साथ फैंस को दशहरे का खास तोहफा दिया है. इस गाने में यश ने रावण के रौद्र रूप और शिव भक्ति को बखूबी दर्शाया है.

Advertisement
तांडव सॉन्ग में यश का दमदार डांस (Photo: Screengrab) तांडव सॉन्ग में यश का दमदार डांस (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:22 PM IST

रा रा रा रा...रावणा...दशहरा के दिन रामायण की टीम ने फैंस को धमाकेदार सरप्राइज दिया है. फिल्म का मचअवेटेड सॉन्ग 'रावण तांडव' रिलीज हो चुका है. महादेव के सबसे बड़े भक्तों में रावण की गिनती होती है. रावण तांडव के बिना कोई भी रामायण पूरी नहीं हो सकती. ऐसे में दशहरा के दिन शिव तांडव सॉन्ग रिलीज करना अच्छी स्ट्रैटिजी है. रावण के प्रकोप और शिव की भक्ति में डूबे किरदार को यश ने बखूबी पकड़ा है.

Advertisement

यश का तांडव डांस
नितेश तिवारी की रामायण को भले ही इसकी कास्टिंग, VFX और कलाकारों के अटायर के लिए ट्रोल किया जा रहा हो, लेकिन ये गाना सब आलोचनाओं का रामबाण इलाज है. शिव तांडव गाने में यश ने गर्दा फाड़ परफॉर्मेंस दी है. रावण का तेज, एग्रेशन, बॉडी लैंग्वेज एक्टर ने कड़क तरीके से पकड़ा है. अपने प्रभु महादेव को मनाने की रावण की ललक स्क्रीन पर यश ने बेहतरीन तरीके से दिखाई है. यश का लुक उनके डांस फॉर्म से बिल्कुल मैच करता है. गाने का VFX भी कमाल का है. हर सीन में रावण बने यश का ऑरा दिखता है. उनकी खतरनाक पर्सनैलिटी इस गाने को सूट करती है. कभी डमरू तो तभी त्रिशूल संग तांडव करते यश का रावण रूप लोगों को क्रेजी कर रहा है.

Advertisement

जितना दमदार यश का डांस है, उतना ही फायर इसका म्यूजिक है. म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने बता दिया क्यों उन्हें 'बेस्ट ऑफ बेस्ट' कहा जाता है. रावण के शिव तांडव को उन्होंने अलग कंपोजिशन के साथ बनाया है. रहमान के साथ एकेडमी अवॉर्ड विनर हंस जिमर ने भी म्यूजिक की कमान संभाली है. दोनों ने अपना बेस्ट इस फिल्म को दिया है. शिव तांडव सॉन्ग सबके फेवरेट विशाल डडलानी ने गाया है. हाई एनर्जी बीट के गानों में उनका कोई सानी नहीं है. इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं डॉक्टर कुमार विश्वास ने. 

देखें गाना...

पब्लिक का कैसा रिस्पॉन्स?
यश के लुक, उनके डांस और कंपोजिशन की पब्लिक ने तारीफ की है. किसी ने लिखा- ये गाना देखर रोंगटे खड़े हो गए हैं. यूजर्स ने यश के तांडव डांस को पैसा वसूल परफॉर्मेंस बताया है. फैंस का मानना है रॉकिंग स्टार यश का दबदबा है. यश का रौद्र रूप फैंस के होश उड़ाने में कामयाब रहा है. फैंस का कहना है ये शिव तांडव गाना आने वाले कई सालों तक रूल करने वाला है.

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसमें रणबीर ने राम और साई पल्लवी ने सीता का रोल प्ले किया है. मल्टीस्टारर मूवी में सनी देओल ने हनुमान का रोल प्ले किया है. करीबन 4000 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »