'रामायण' की रिलीज से पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के घर-ऑफिस पर ताबड़तोड़ छापे, रकुलप्रीत से क्या है कनेक्शन?

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने विदेशी रेमिटेंस (विदेश से पैसे भेजने) के मामले में 7 अक्टूबर को प्राइम फोकस लिमिटेड के मुंबई ऑफिस और उनके घर की तलाशी ली.

Advertisement
'प्राइम फोकस' पर इनकम टैक्स का छापा (Credit: AP/Screengrab from trailer) 'प्राइम फोकस' पर इनकम टैक्स का छापा (Credit: AP/Screengrab from trailer)

दिव्येश सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:13 PM IST

दिवाली पर रिलीज होने वाली साल की सबसे बड़ी फिल्म 'रामायण' से एक महीने पहले एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई में 'रामायण' के प्रोड्यूसर और मशहूर VFX कंपनी 'प्राइम फोकस' के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT) ने छापेमारी की है. नमित मल्होत्रा के घर के अलावा कंपनी के मुंबई ऑफिस, स्टूडियो और इनके CA के ठिकानों पर यह तलाशी बुधवार सुबह से जारी है.

Advertisement

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राइम फोकस पर हुई यह छापेमारी विदेश भेजे गए पैसों यानी फॉरेन रेमिटेंस से जुड़ी बताई जा रही है. हालांकि, जांच एजेंसी की तरफ से अभी तक उन खास पैसों के लेनदेन या कार्रवाई की मुख्य वजह को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है. बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई उस इनपुट के आधार पर हुई है जो पिछले हफ्ते बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े ठिकानों पर हुई जांच के दौरान मिला था.

शेयर बाजार पर दिखा छापेमारी का असर
जैसे ही मुंबई के फिल्मसिटी स्थित प्राइम फोकस के ऑफिस और स्टूडियो में इनकम टैक्स की टीम पहुंची, यह खबर तुरंत बाज़ार में फैल गई. इसका सीधा असर कंपनी की आर्थिक सेहत पर देखा गया. बुधवार सुबह शेयर बाजार खुलते ही प्राइम फोकस के शेयरों में भारी बिकवाली शुरू हो गई और कंपनी का स्टॉक 8 प्रतिशत तक नीचे गिर गया.

Advertisement

क्या है प्राइम फोकस और कितना बड़ा है बिजनेस?
नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस कोई छोटी-मोटी कंपनी नहीं है, बल्कि मीडिया और एंटरटेनमेंट की दुनिया में यह बहुत बड़ा नाम है. यह कंपनी मुख्य रूप से विजुअल इफेक्ट्स (VFX), एनिमेशन, पोस्ट-प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने का काम संभालती है. खास बात यह है कि इसका ज्यादातर काम विदेशों से चलता है और रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी की कुल कमाई का लगभग 92 फीसदी हिस्सा भारत के बाहर के बाजारों से ही आता है.

दिवाली पर 'रामायण' की रिलीज 
इस पूरी कानूनी हलचल के बीच सबसे ज्यादा ध्यान नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' पर ही टिका हुआ है. दो पार्ट में बनने वाली इस विशालकाय पौराणिक फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) के किरदार में नजर आएंगे.

इनके अलावा सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और रवि दुबे भी अहम रोल निभा रहे हैं. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को यानी दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में उतरने के लिए तैयार है, जबकि इसका दूसरा हिस्सा अगले साल दर्शकों के सामने आएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »