Dipika Chikhlia on Sita Action Scenes in Ramayana: 'मुझे ऐसा सीन याद नहीं', रामायण में साई पल्लवी के एक्शन पर बोलीं दीपिका चिखलिया, दिया रिएक्शन!

फिल्म रामायण में माता सीता को एक्शन करते दिखाया गया है, जिसे लेकर कई लोगों को ऐतराज हुआ. अब रामानंद सागर की रामायण में सीता बनीं दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के एक्शन सीन्स पर रिएक्ट किया है और इशारों-इशारों में सवाल उठाए हैं.

Advertisement
सीता के एक्शन पर बोलीं दीपिका (Photo: ITGD) सीता के एक्शन पर बोलीं दीपिका (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:19 PM IST

टीवी के मशहूर फिल्ममेकर रहे रामानंद सागर के शो रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं. साल 1987 में उनके निभाए किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. आज भी लोग इस शो और एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को याद करते हैं. यही वजह भी है कि जब नितेश तिवारी की फिल्म रामायण सामने आई, तो इसकी तुलना रामानंद सागर की रामायण से होने लगी.

Advertisement

नितेश तिवारी की रामायण में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं. दो दिन पहले फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, और इसके एक सीन में उन्हें एक्शन करते हुए दिखाया गया है. इसको लेकर दर्शकों की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स सामने आया है. कुछ लोगों को ये पसंद आया, तो कुछ ने मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया. उनका मानना है कि माता सीता कभी ऐसी योद्धा की तरह नहीं दिखाई गईं. 

साई पल्लवी के सीता बनने पर क्या बोलीं दीपिका?

इस बीच दीपिका चिखलिया ने फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में साई पल्लवी के इस एक्शन सीन पर अपनी राय रखी. उन्होंने बताया कि उन्हें रामायण में इस तरह के सीन याद नहीं हैं. जब दीपिका से पूछा गया कि फिल्म में सीता को एक्शन करते दिखाया गया है और इस सीन को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है, तो उन्होंने कहा- हां, मैंने इंस्टाग्राम पर वह एक्शन सीन देखा है.

Advertisement

'मुझे सच में नहीं पता कि इस पर क्या कहूं. मुझे वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास की रामायण याद है. हमारी रामायण में भी ज्यादातर इन्हीं का हिस्सा था. लेकिन मुझे याद नहीं आता कि कहीं भी इस तरह के सीन दिखाए गए हों. हालांकि, हमारे देश में 300 से ज्यादा रामायण हैं. हर कहानी और हर रामायण एक-दूसरे से थोड़ी अलग है. हो सकता है कि फिल्म के मेकर्स ने किसी दूसरी रामायण से ऐसा कुछ लिया हो, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है.'

क्या दीपिका ने देखी है नई रामायण?

जब दीपिका से पूछा गया कि क्या उन्होंने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' देख ली है, तो उन्होंने कहा कि नहीं, मैं अगले हफ्ते जाऊंगी. मुझे लगता है कि दिवाली के बाद फिल्म देखूंगी. मुझे यकीन है कि फिल्म बहुत भव्य होगी. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका चिखलिया की नई फिल्म नोटिस में अरुण गोविल भी नजर आ रहे हैं. ये फिल्म वेव्स ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »