कमजोर किरदार, टाइट चोली, पेद्दी में बस आई-कैंडी बनकर रह गईं जाह्नवी कपूर!

राम चरण की फिल्म पेद्दी में जाह्नवी कपूर का काम तो निराशाजनक था ही. जूनियर एनटीआर की देवरा के बाद, पेद्दी में भी जाह्नवी के साथ वही हुआ है. मगर जिस तरह साउथ इंडस्ट्री ने उन्हें अपनी फिल्मों में इस्तेमाल करने की कोशिश की है, वो भी उनपर कई सवाल खड़े करता है.

Advertisement
पेद्दी में काम कर जाह्नवी हुईं ट्रोल (Photo: ITGD) पेद्दी में काम कर जाह्नवी हुईं ट्रोल (Photo: ITGD)

पर्व जैन

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

तेलुगू इंडस्ट्री के मेगा पावर स्टार राम चरण की नई फिल्म पेद्दी 4 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है. ये एक पैन-इंडिया स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है, जिसमें सुपरस्टार ने अपने करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया. इसमें पहलवान से लेकर क्रिकेटर या एथलीट बनने के लिए राम चरण ने कड़ी मेहनत की. फिल्म में उनका जलवा भी दिखा. लेकिन पेद्दी एक परफेक्ट मसाला फिल्म बनने से चूक गई. 

Advertisement

इसके पीछे की वजह वैसे तो एडिटिंग-विजुअल्स में खराबी और लंबा रन-टाइम है. मगर बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी अपनी परफॉर्मेंस से निराश करती हैं. पेद्दी में अचियम्मा के रोल में वो बिल्कुल फिट नहीं लगीं. उनका और राम चरण का रोमांटिक ट्रैक जबरदस्ती वाला महसूस हुआ, जिसका कहानी से दूर-दूर तक कोई कनेक्शन फील नहीं हुआ. 

पेद्दी में जाह्नवी हुईं 'वेस्ट'

जाह्नवी का रोल फिल्म पेद्दी में भले ही लिमिटेड था, लेकिन वो उतना सही तरीके से लिखा ही नहीं गया कि उसे याद रखा जाए. एक्ट्रेस फिल्म में एक आई-कैंडी की तरह पेश की गईं, जो एक्टिंग छोड़ सिर्फ अपनी फिगर दिखाती रह जाती हैं. सोशल मीडिया पर इसे लेकर ट्रोलिंग का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. हालांकि इसमें सिर्फ उनका कोई दोष नहीं है, जैसी डिमांड डायरेक्टर और फिल्म के मेकर्स ने उनसे की, उन्होंने वही डिलीवर किया है.

Advertisement

सावधान, आगे थोड़े स्पॉइलर्स का इस्तेमाल किया गया है

फिल्म के कई सारे सीन्स में राम चरण और जाह्नवी के बीच जबरदस्ती केमिस्ट्री फिट करने की कोशिश की जाती है. एक सीन है, जिसमें हीरो बिना लड़की की इजाजत के उसे अंधेरे के समय किस (Kiss) कर देता है. हैरानी की बात ये है कि इसमें उसके किए हुए काम को गलत नहीं दिखाया जाता. बल्कि वो ऐसा करके खुद को महान और कूल समझता है. 

वहीं और भी कई सारे सीन्स में राम चरण का जाह्नवी को देखते ही पागल हो जाना, आपत्तिजनक लगता है. वो हर समय सिर्फ उसकी कमर को निहारते रहते हैं. चिकरी चिकरी गाने में भी पेद्दी का फोकस लड़की की कमर पर दिखाया जाता है. ये चीजें साउथ सिनेमा की फिल्मों में काफी ज्यादा देखी जाती हैं, जिसमें कैमरा को हीरोइन के बॉडी पार्ट्स पर जूम कर-करके दिखाने की कोशिश होती है.

जाह्नवी इससे पहले जब जूनियर एनटीआर की देवरा फिल्म में नजर आई थीं, उसमें भी उनका कुछ ऐसा सा ही रोल था. चुट्टमल्ले गाने में भी उन्हें आई-कैंडी की तरह दिखाया गया. उसमें भी उनकी कमर और बॉडी पार्ट्स पर ही ज्यादा फोकस रखा गया. उस फिल्म के बाद, पेद्दी में भी जाह्नवी के साथ कुछ वैसा ही हुआ है.

Advertisement

तेलुगू फिल्मों में रोल से खुश हैं जाह्नवी़

जाह्नवी ने पेद्दी फिल्म के प्रमोशन के दौरान ये कहा है कि उन्हें तेलुगू फिल्मों में काम करके काफी अच्छा लग रहा है. उन्हें वहां का वर्क कल्चर काफी पसंद आया. उन्हें इंडस्ट्री के क्रिएटिव प्रोसेस से भी खुशी है. हालांकि सोशल मीडिया राम चरण की फिल्म में उनके रोल से खुश नहीं है. उनके सीन्स पर बवाल होना अभी शुरू हुआ है, वक्त आने पर ये आग और कितनी भड़कती है यह देखने वाली बात होगी. 

बात करें फिल्म पेद्दी की, तो इसे नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर बुची बाबू सन ने बनाया है. इसमें दिव्येंदु शर्मा ने काम किया है, जिनका ये तेलुगू डेब्यू है. वहीं बोमन ईरानी भी अहम रोल में नजर आते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »