बैन एरिया में गाड़ी से उतरीं रकुल प्रीत सिंह, गिर नेशनल पार्क का वीडियो वायरल, अधिकारियों ने दिया जवाब

आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के प्रमोशन में इस समय बिजी है. इसी को लेकर वो गिर नेशनल पार्क गए थे. जहां का वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
रकुल प्रीत सिंह (Photo: Instagram/@rakulpreet) रकुल प्रीत सिंह (Photo: Instagram/@rakulpreet)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:32 PM IST

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं, लेकिन इसी बीच वे एक कानूनी और सामाजिक विवाद में घिर गईं. सोशल मीडिया पर गिर नेशनल पार्क का एक वीडियो सामने आने के बाद रकुल को नेटिजन्स के गुस्से का सामना करना पड़ा. 

वायरल इस वीडियो में रकुल को पार्क के अंदर बेखौफ पैदल घूमते देखा गया, जिसे देखकर कई लोगों ने इसे वन्यजीव सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाना बताया. लोगों का गुस्सा इस बात पर था कि क्या एक सेलिब्रिटी होने के नाते उन्हें उन नियमों से छूट मिली हुई है, जो आम जनता के लिए बेहद सख्त हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, वन्यजीव प्रेमियों और सोशल मीडिया यूजर्स ने रकुल प्रीत को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया. आमतौर पर, किसी भी नेशनल पार्क या सफारी के अंदर पर्यटकों को सुरक्षा कारणों से अपनी गाड़ियों से बाहर निकलने की सख्त मनाही होती है. रकुल को खुले में घूमते देख एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 'क्या रकुल प्रीत सिंह प्रतिबंधित नेशनल पार्क में सुबह की सैर पर निकली हैं? क्या सेलिब्रिटीज के लिए नियम अलग होते हैं?' वहीं एक अन्य यूजर ने इसे सत्ता और शोहरत का गलत इस्तेमाल बताते हुए कहा कि यह जंगल है, कोई मॉल रोड नहीं.

वन विभाग ने जारी किया आधिकारिक बयान
मामला बढ़ता देख गिर के वन अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की. वन विभाग ने अपने आधिकारिक 'X' (ट्विटर) हैंडल पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है. विभाग की ओर से जारी बयान में साफ किया गया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह पार्क के मुख्य गेट के बाहर का हिस्सा है, न कि किसी प्रतिबंधित वन्यजीव क्षेत्र के अंदर का.

Advertisement


वहीं न्यूज एजेंसी से बात करते हुए गिर वन अधिकारी ने ऑफिशियल बयान में बताया, 'हमने यह साफ किया कि यह घटना प्रतिबंधित जोन के अंदर नहीं हुई थी.  वायरल वीडियो में, वह एंट्री पॉइंट के इलाके के बाहर दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद वह चली गईं और फिर वापस आईं. रकुल प्रीत सिंह अपनी टीम के साथ अभयारण्य घूमने के लिए पहले से तय कार्यक्रम के तहत आई थीं. हालांकि, अभयारण्य में घुसने से पहले उन्हें कोई मेडिकल दिक्कत हो गई. इस वजह से, उनकी टीम उन्हें वापस ले गई, और वह अभयारण्य परिसर में दाखिल नहीं हुईं. किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ.'

कब रिलीज हो रही फिल्म
दरअसल फिल्म की स्टार कास्ट ने गुजरात में फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई थी. मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन और टी-सीरीज व बीआर स्टूडियोज के बैनर तले बनी 'पति पत्नी और वो 2'  15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की चौकड़ी दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »