अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. 11 जून को मुंबई में ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया. ट्रेलर के लॉन्च के मौके पर पूरी फिल्म की स्टार कास्ट साथ नजर आई. जिस फिल्म के हीरो अक्षय हों और उसके ट्रेलर लॉन्च पर मस्ती ना हो, ऐसा हो नहीं सकता. इस बार वो फिल्म की स्टारकास्ट संग अक्षय मस्ती करते हुए देखे गए.
मस्ती मजाक का सिलसिला चल रहा था, तभी राजपाल यादव ने कुछ ऐसा किया, जिससे हर किसी की नजरें उन पर टिकी रह गईं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
राजपाल ने ऐसा क्या किया
वेलकम टू द जंगल मल्टी स्टारर फिल्म है. फिल्म अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, राजपाल यादव जैसे तमाम सितारे हैं. ट्रेलर लॉन्च पर सभी सितारे अपनी चेयर लेकर बैठे हुए थे. अक्षय एंट्री लेते हैं. वो देखते हैं कि पहले ही सीट पर सारे लोग बैठे हैं, तो वो आगे बढ़ने लगते हैं. इतने में राजपाल यादव अपनी चेयर छोड़ देते हैं और अक्षय को फ्रंट पर बैठने के लिए कहते हैं. अक्षय उन्हें बार-बार मना कर रहे थे और कह रहे थे कि वो अपनी सीट ना छोड़ें. लेकिन राजपाल नहीं मानें उन्होंने अक्षय को अपनी चेयर पर बैठाया और आगे बढ़ गए.
राजपाल का ये जेस्चर फैन्स का दिल छू गया. फैन्स का कहना है कि भूत बंगला के वक्त पर अक्षय ने राजपाल का कितना मजाक बनाया था. फिर भी आज वो किस तरह बड़प्पन दिखाकर उन्हें अपनी चेयर दे रहे हैं.
इसके बाद राजपाल ने अपनी कॉमेडी से माहौल को थोडा हल्का किया. राजपाल कहते हैं कि ये माइक छीना नहीं जा रहा था. ये हवा कहीं दूसरे सिरे से चली थी. इसलिए मैं इंतजार कर रहा था कि जब तक उधर से ऐसा मामला नहीं आएगा मैं माइक नहीं लूंगा. इसके बाद अक्षय, राजपाल का हाथ पकड़कर उन्हें अपने पास बुलाते हैं. कहते हैं यार तू इधर बैठ और उन्हें अपनी गोद में बैठा लेते हैं.
ट्रेलर देख लिया. अब फिल्म देखने 27 जून को सिनेमाघर पहुंच जाना.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क